Breaking News:
राजधानी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला, अतिक्रमणकारी ने छुरी मारी छुरी, दो कर्मचारी घायल
राजधानी
भोपाल। राजधानी में पॉलीटेक्निक चौराहा और एमएलबी कॉलेज के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर मंगलवार को अतिक्रमणकारी ने छुरी से हमला कर दिया। इस हमले में निगम के दो कर्मचारी घायल हुए हैं।
नगर निगम की टीम मंगलवार की दोपहर में पॉलीटेक्निक चौराहे के पास अतिक्रमण हटा रही थी। इस दौरान फुटपाथ पर हेलमेट बेच रहे एक युवक की दुकान का समान गाड़ी में भरने का प्रयास निगम टीम ने किया तो युवक ने निगम कर्मियों पर छुरी से हमला कर दिया। हमले में निगम के दो कर्मचारियों मोहम्मद अकबर और रमेश राठौर के हाथ और मुंह पर चोट लगी है। घटना के बाद आरोपी घटना स्थल से भाग निकला। निगम अमले ने श्यामला हिल्स थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया है। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल परीक्षण के बाद हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी के विरुद्ध हमला करने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रकरण दर्ज किया है।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26