विदेश
पाकिस्तान ने श्रीलंका को भेजी एक्सपायर्ड राहत सामग्री
विदेश
इस्लामाबाद। श्रीलंका में आई बाढ़ के बीच खुद को दयावान दिखाते हुए कंगाल पाकिस्तान ने श्रीलंका को राहत सामग्री तो भेजी। लेकिन भेजी गई राहत सामग्री सवा साल पहले एक्सपायर हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीलंका में आए साइक्लोन दितवाह से निपटने के लिए पाकिस्तान ने मदद भेजी थी, लेकिन उन फूड पैकेट पर एक्सपायरी डेट अक्टूबर 2024 थी।
पाकिस्तान ने श्रीलंका को पानी, दूध पाउडर और आटे सहित कई पैकेट भेजे थे। पाकिस्तान हाई कमीशन श्रीलंका ने 30 नवंबर को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर इससे जुड़ा एक पोस्ट किया था। इसमें राहत सामग्री की तस्वीर भी जारी की गईं, जिसमें एक्सपायरी डेट लिखी नजर आ रही है। ये पोस्ट वायरल हो रहा है, कई यूजर्स पाकिस्तान की आलोचना कर रहे हैं। हालांकि अब तक इस पर पाकिस्तान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। श्रीलंका साइक्लोन दितवाह की वजह से भारी बाढ़ का सामना कर रहा है। इससे 390 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 370 लोग लापता हैं। देश में 11 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, लगभग 2 लाख लोग घर छोडक़र शेल्टर होम में रह रहे हैं।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26