Breaking News:
विदेश
हमेशा रहूंगा मोदी का दोस्त रहूंगा, उनके विचारों की सराहना करता हूं : ट्रम्प
विदेश
पलटू ट्रम्प : बोले भारत से रिश्ते रीसेट करने को तैयार
नई दिल्ली। टैरिफ का दबाव बनाकर दुनिया को उंगली पर नचाने का सपना देख रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके सहयोगी भारत को लेकर हर दिन अलग-अलग बयान दे रहे हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा 50 प्रतिशत टैरिफ के बाद भी भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ट्रम्प के आगे नहीं झुकने और रूस एवं चायना के साथ भारत की बढ़ती निकटता से परेशान ट्रम्प ने एक बार फिर से अपना बयान बदला है।
डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा शुक्रवार को भारत के खिलाफ दिए गए अपने बयान पर करीब 12 घंटों के अंदर ही बैकफुट पर चले गए। उन्होंने शाम 6-7 बजे के बीच व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल पर कहा-‘मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा। भारत के साथ संबंधों को रीसेट करने के लिए हमेशा तैयार हूं।’ इससे पहले शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे उन्होंने सोशल मीडिया ट्रुथ पर लिखा था, ‘ऐसा लगता है कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। उम्मीद है उनका भविष्य अच्छा होगा।’
शनिवार को सुबह 9.45 बजे प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रम्प के बयान को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा-राष्ट्रपति ट्रम्प की भावनाओं और हमारे संबंधों को लेकर उनके विचारों की तहे दिल से सराहना करता हूं और उनका पूर्ण समर्थन करता हूं। उन्होंने कहा- भारत-अमेरिका के बीच एक पॉजिटिव और दूरदर्शी रणनीतिक साझेदारी है। प्रेस ब्रीफिंग में ट्रम्प ने भारत और दूसरे देशों के साथ चल रही व्यापार बातचीत को अच्छा बताया, लेकिन यूरोपीय संघ के गूगल पर 3.5 अरब डॉलर का जुर्माना लगाने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि वे भारत के रूसी तेल खरीदने के कारण निराश हैं। हमने भारत पर इसके लिए 50 प्रतिशत का भारी टैरिफ लगाया है।
अमेरिका के साथ साझेदारी को खास महत्व देते हैं मोदी: जयशंकर
प्रधानमंत्री मोदी की ट्रम्प को लेकर दिए प्रतिक्रिया पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, ‘पीएम मोदी अमेरिका के साथ हमारी साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं। जहां तक राष्ट्रपति ट्रम्प का सवाल है, प्रधानमंत्री मोदी के ट्रम्प के साथ हमेशा से बहुत अच्छे व्यक्तिगत रिश्ते रहे हैं। फिलहाल मुद्दा यह है कि हम अमेरिका के साथ जुड़े हुए हैं।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26