Breaking News:
मध्यप्रदेश
नरसिंहपुर में 6000 करोड़ की लागत से संयंत्र लगाएगी एनटीपीसी
मध्यप्रदेश
-दिल्ली में पार्टी नेता एवं केंद्रीय मंत्रियों से मिले मुख्यमंत्री
-केेंद्रीय उपक्रम के चेयरमैन ने की मुलाकात, बताई निवेश की योजना
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार दोपहर कृषि, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा बैठक के बीच दिल्ली रवाना हो गए थे। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा दैनिक कार्यक्रम में नहीं था, लेकिन केेंद्रीय नेताओं से अचानक मुलाकात तय होने और मप्र के विकास परियोजना पर चर्चा के लिए उन्हें दिल्ली जाना पड़ा। दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा एवं अन्य से मुलाकात की। इस दौरान एनटीपीसी के चेयरमैन गुरदीप पुरी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा में 6000 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाली 660 मेगावाट संयंत्र के भूमिपूजन की तैयारी से अवगत कराया।
दरअसल, केंद्रीय उपक्रम एनटीपीसी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान मप्र सरकार के साथ निवेश के अनुबंध किए थे। इन्हीं अनुबंधों के तहत एनटीपीसी गाडरवारा में 6 हजार करोड़ का निवेश करने जा रही है। परियोजना की भूमिपूजन में मुख्यमंत्री समेत केंद्रीय मंत्री भी रहेंगे।
वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने मप्र के विकास प्रस्तावों को लेकर अन्य नेताओं से भी मुलाकात कीं। जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पन्ना, बैतूल, कटनी और धार में पीपीपी मोड पर प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन कार्यक्रम का न्यौता भी दिया है। संभवत: ये भूमिपूजन कार्यक्रम मोहन सरकार द्वारा कार्यकाल के 2 साल पूरा होने पर 13 दिसंबर को हो सकते है। हालांकि अभी तक इस संबंध में विभाग की ओर से अधिकृत सूचना नहीं मिली है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों के भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर उन्हें तैयारी रखने के निर्देश मिले हैं। हालांकि अभी भूमिपूजन कार्यक्रम की तारीख तय नहीं है। मुख्यमंत्री का केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद देर रात भोपाल लौटने का भी कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के साथ अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई भी दिल्ली गए।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26