Breaking News:
राजनीति
दो साल में हुए 8 लाख करोड़ के विकास कार्य
राजनीति
मुख्यमंत्री निवास पर हुई भाजपा विधायक दल की बैठक, मुख्यमंत्री बोले जनता तक पहुंचाएं सरकार की उपलब्धियां
भोपाल। भाजपा विधायक दल की बैठक शुक्रवार को मुख्ख्यमंत्री निवास पर हुई। बैठक को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लोगों को रोजगार से जोडऩा हो या विकास परियोजनाएं प्रदेश सरकार ने बीते दो सालों में अनेक बड़े कदम उठाए हैं। सभी विधायक इन विकास कार्यों का लेखा-जोखा अपने-अपने क्षेत्र की जनता तक पहुंचाएं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बीते दो सालों में प्रदेश सरकार का जोर हर क्षेत्र में विकास पर रहा है। प्रदेश में निवेश लगातार आ रहा है और बीते दो सालों में 6 लाख लोगों को निजी क्षेत्र की नौकरियों और रोजगार से जोड़ा गया है। स्वास्थ्य विभाग में 42 हजार पदों पर भर्ती की पहल की गई है। हजारों संविदाकर्मियों को नियमित करने के लिए कदम उठाए गए हैं। पुलिस में 22500 पदों पर भर्ती के प्रयास जारी हैं। करीब 10 सालों के बाद पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर भर्ती की जा रही है। बिजली क्षेत्र में 50 हजार लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है। अगर विकास कार्यों की बात करें, तो अभी तक 6 लाख करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जा चुका है तथा जल्द ही 2 लाख करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा। दो सालों में सरकार 8 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं पर काम करेगी। सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर अब तक सम्पन्न विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी जनता तक पहुंचाएं। इससे सरकार और जनप्रतिनिधियों के प्रति जनता का भरोसा और मजबूत होगा तथा आने वाले वर्षों की कार्ययोजना भी स्पष्ट रूप से सामने आ सकेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विकास कार्यों के मद्देनजर आपके क्षेत्र में क्या बेहतर हो सकता है, इस संबंध में सांसद, पूर्व सांसद, विधायकों से विचार-विमर्श कर एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार करें।
संगठन-सरकार के भरोसे पर खरे उतरें विधायक: खंडेलवाल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि विधायकों पर क्षेत्र की समस्याओं का निदान करने के साथ ही सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने की दोहरी जिम्मेदारी है। हमें संगठन और सरकार द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों पर खरा उतरना है। आगामी डेढ़ माह एसआईआर प्रक्रिया के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यह अवधि संगठन की मजबूती, जनता के साथ संवाद और आगामी चुनावी रणनीति को आकार देने वाली है, इसलिए प्रत्येक विधायक को अपना अधिकतम समय इसी दिशा में केंद्रित करना चाहिए। एसआईआर में विधायकों की पूर्णत: सक्रिय भागीदारी ही सफलता की कुंजी है। संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के 13 दिंसबर को 2 साल पूरे हो रहे हैं। सभी विधायकों को सरकार की दो साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरे मनायोग के साथ करना है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26