Breaking News:
मध्यप्रदेश
दो दिन खजुराहो में ठहरेगी डॉ. मोहन की सरकार
मध्यप्रदेश
आज विभागों की बैठकें लेंगे मुख्यमंत्री, कल मंत्रि-परिषद की बैठक
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित पूरा मंत्रि-परिषद 8 और 9 दिसम्बर को खजुराहो में रहेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विभागवार बैठक लेकर योजनाओं और कामों की समीक्षा करेंगे। जबकि मंगलवार को यहीं पर मंत्रि-परिषद की बैठक होगी।
खजुराहो में होने जा रही मंत्रि-परिषद की बैठक में चीतों के नौरादेही में स्थानांतरण को लेकर चर्चा और निर्णय लिया जाएगा। कूनो और गांधी सागर के बाद अब नौरादेही में भी चीतों को बसाए जाने की सरकार की योजना है। मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले 8 दिसंबर को मुख्यमंत्री अलग-अलग विभागों की बैठकें लेंगे। इस दौरान निवेश प्रोत्साहन के लिए गठित मंत्रि-परिषद की भी बैठक होगी। इसमें सागर के मसवासी ग्रांट में 1500 एकड़ भूमि पर निवेश के लिए उद्योगों को प्रोत्साहन दिए जाने पर चर्चा की जाएगी।
8 दिसंबर को दिन भर चलेंगी बैठकें
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अधिकांश मंत्री रविवार रात ही खजुराहो पहुंच जाएंगे। इसके अलावा कई विभागों के आधा सैकड़ा से अधिक भी भोपाल से खजुराहो पहुंचेंगे। यहां बैठक के अलावा पर्यटन और संस्कृति विभाग ने कुछ आयोजन भी रखे हैं। मंत्रियों और अधिकारियों को रुकवाने की व्यवस्था पर्यटन और संस्कृति विभाग कर रहा है। खजुराहो के दो हॉटल मंत्रियों और अधिकारियों के लिए बुक किए गए हैं।
इन विभागों के कामों और योजनाओं की होगी समीक्षा
सोमवार, 8 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. यादव नगरीय विकास एवं आवास, जनजातीय कार्य, तकनीकि शिक्षा और कौशल विकास, खनिज, राजस्व, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, एमएसएमई, खाद्य एवं नागरिक उपभोक्ता संरक्षण सहित अन्य विभागों की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। बैठकों के बाद शाम को कुछ स्थानीय कार्यक्रम भी होंगे। 9 दिसंबर को खजुराहो में ही मंत्रि-परिषद की बैठक होगी।
नई पीढ़ी को मिलेगी गुरुकुल की सौगात
खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में 5 करोड़ की लागत से बनाये गए गुरुकुल को डॉ. मोहन यादव 8 दिसम्बर को लोकार्पित करेंगे। गुरूकुल लोक कला, काष्ठ शिल्प, हस्तशिल्प, लोह शिल्प, लोक नृत्य, लोकगीत और लोक संगीत जैसी पारंपरिक कलाओं को सिखाने का केंद्र बनेगा। वर्तमान में कई लोककलाएं विलुप्त होने की कगार पर हैं। इस गुरुकुल के शुरू होने से भावी पीढ़ी को नई दिशा के साथ विलुप्त होती कला, संस्कृति की सीख दी जाएगी।
अलग-अलग विभागों को सौंपी व्यवस्थाएं
मंत्रिमंडल के दो दिवसीय खजुराहो प्रवास के दौरान व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए स्थानीय जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभाग तैयारी कर रहे हैं। छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल सहित पूरा जिला प्रशासन एवं अलग-अलग विभागों के 28 अधिकारियों को अलग-अलग व्यवस्थाएं सौंपी गई हैं। खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका सहित अन्य विभाग अपने-अपने कामों से संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखेंगे। कन्वेंशन सेंटर सहित सभी प्रमुख स्थानों पर एसडीएम की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था में डेढ़ हजार से अधिक जवान और अधिकारी तैनात रहेंगे। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए भोपाल, सागर, जबलपुर, टीकमगढ़, पन्ना, निवाड़ी सहित 10 जिलों से पुलिस बल मंगाया गया है।
पन्ना टाईगर रिजर्व जाएंगे मंत्री-मुख्यमंत्री
9 दिसंबर की सुबह मुख्यमंत्री सभी मंत्रियों के साथ पन्ना टाइगर रिजर्व जाएंगे। खजुराहो में बैठक और मंत्रि-परिषद के बाद मंत्रियों सहित मुख्यमंत्री एवं अधिकारी खजुराहो में लाइट एंड साउंड शो देखेंगे। इसके अलावा खजुराहो के मंदिरों को देखने जाएंगे। खजुराहो के पास स्थित कुटनी डैम भी मंत्री पहुंचेंगे, जहां बुंदेलखंडी गायन और नृत्य का कार्यक्रम रखा गया है। खजुराहो में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के दोपहर और रात्रि भोज में बुंदेलखंडी व्यंजन परोसे जाएंगे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26