Breaking News:
व्यापार
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया से मिले कैट जिलाध्यक्ष, संचार संबंधी मुद्दों पर दिए सुझाव
व्यापार
भोपाल। कॉन्फैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) भोपाल जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कैट भोपाल की ओर से संचार मंत्रालय से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर कई सुझाव दिए एवं अत्याधुनिक व्यापार प्रणालियों को लागू करने का आग्रह किया।
श्री शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के समक्ष भोपाल के प्रमुख बाजारों में डिजिटल कनेक्टिविटी, ‘भारत नेट विस्तार’ और ‘स्मार्ट मार्केट-स्मार्ट व्यापार’ मॉडल लागू करने की मांग रखी। इसके अलावा व्यापारियों के लिए सायबर सुरक्षा जागरुकता, डिजिटल भुगतान सुरक्षा एवं ‘व्यापारी सायबर हेल्पडेस्क’ स्थापित करने का भी आग्रह किया। शर्मा ने इंडिया पोस्ट के माध्यम से ट्रेड लॉजिस्टिक सपोर्ट बढ़ाने, स्टार्ट-अप्स, के लिए डिजीटल व्यापार इनोवेशन सेंटर बनाने और 5जी टॉवर स्थापना को गति देने एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के अंतर्गत भोपाल-पूर्वोत्तर व्यापार संपर्क कार्यक्रम का प्रस्ताव भी केन्द्रीय मंत्री के समक्ष रखा। श्री सिंधिया ने सुझाव के सभी बिंदुओं पर सकारात्मक रूप से संज्ञान लेकर आवश्यक समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26