राजनीति

Image Alt Text

युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर आज संभालेंगे पदभार

राजनीति

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर गुरूवार, 11 दिसंबर को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण संभालेंगे। श्री टेलर के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

शाम 4 बजे होगा पदभार ग्रहण 

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर बड़ी संख्या में मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ शाजापुर से सुबह 9 बजे रवाना होंगे। भोपाल शहर में भी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर उनके स्वागत के कार्यक्रम रखे हैं। शाम 3 बजे के बाद टेलर पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। शाम 4 बजे तक कार्यालय में पदभार ग्रहण समारोह आयोजित होगा।जहां मुख्यमंत्री सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में मंचीय कार्यक्रम के बाद कार्यालय में पूजन करके नव-नियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम टेलर पदभार ग्रहण करेंगे। टेलर ने विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति की शुरुआत की।