Breaking News:
राजनीति
भाई गांजा तस्करी मामला, संगठन पदाधिकरियों ने ली मंत्री बागरी की क्लास, बोलीं-भाई-बहनोई के कृत्य से लेना-देना नहीं, मैं निर्दोष
राजनीति
भोपाल। गांजा तस्करी के आरोप में भाई की गिरफ्तारी के बाद भाजपा संगठन ने मप्र की नगरीय विकास एवं आवासीय मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी को शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में तलब किया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने प्रतिमा बागरी से आधा घंटे तक चर्चा की। सूत्रों का कहना है कि भाई के अपराध को लेकर श्री जामवाल ने मंत्री बागरी को जमकर फटकार लगाई, जबकि प्रतिमा बागरी ने भाई के कृत्य से स्वयं को अलग करते हुए खुद को निर्दोष बताया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्री संगठन मंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भाई पर लगे गांजा तस्करी जैसे गंभीर आरोपों को लेकर मंत्री प्रतिमा बागरी से सवाल किए। उनसे पूछा गया कि आपके सामने यह सब होता रहा और आपको जानकारी तक नहीं लगी। इस मामले में संगठन पदाधिकारियों ने मंत्री को सख्त चेतावनी एवं कार्रवाई के संकेत भी दिए। जवाब में मंत्री श्रीमती बागरी ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि भाई के कृत्य से उनका कोई लेना-देना नहीं है। कार्यालय से वापस लौटते समय भी मंत्री बागरी उदास नजर आईं और चर्चा के बाद गाड़ी में बैठकर निकल गईं।
उल्लेखनीय है कि राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी और बहनोई शैलेंद्र को पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। कांग्रेस इस मामले में मंत्री के बंगले पर लगातार प्रदर्शन कर रही है। वहीं भाजपा संगठन की ओर से मामले में मंत्री पर भी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26