Breaking News:
राजनीति
कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा
राजनीति
भोपाल | 17 दिसम्बर, बुधवार को आयोजित होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के संबंध में चर्चा और रणनीति बनाने कांग्रेस विधायक दल की बैठक 16 दिसम्बर, मंगलवार को शाम 7:30 बजे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बी-12 (ए), 74 बंगला, भोपाल में स्थित निवास पर होगी। की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार करेंगे।
इस बैठक का उद्देश्य दिनांक 17 दिसम्बर को आयोजित होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की रणनीति एवं रूपरेखा तैयार करना होगा। विशेष सत्र में “मध्यप्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने” के विषय पर विस्तृत चर्चा प्रस्तावित है। कांग्रेस विधायकदल की बैठक में प्रदेश की आर्थिक स्थिति, किसानों, युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों एवं कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ विकास की वास्तविक चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सरकार की नीतियों की समीक्षा करते हुए कांग्रेस विधायक दल द्वारा विशेष सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार ने कहा, प्रदेश को वास्तव में विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए खोखले नारों नहीं, ठोस नीतियों और ईमानदार राजनीतिक इच्छाशक्ति की ज़रूरत है। उन्होंने कहा एक दिवसीय विशेष सत्र केवल औपचारिकता न बने, बल्कि इसमें किसानों की आय, युवाओं के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, आदिवासी–दलित समाज के अधिकार और प्रदेश की बदहाल आर्थिक स्थिति पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए। कांग्रेस विधायक दल इस विशेष सत्र में जनता की वास्तविक समस्याओं और प्रदेश के भविष्य की ठोस रूपरेखा को मजबूती से रखेगा।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26