Breaking News:
राजनीति
अटलजी की जन्म शताब्दी और वीर बाल दिवस पर पर होंगे कार्यक्रम
राजनीति
अटल भवन में हुई भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक, टोली सदस्य नियुक्त
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी भोपाल जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को प्रदेश जिला कार्यालय अटल भवन में हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी एवं वीर बाल दिवस के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। बैठक के बाद कार्यक्रम टोली के सदस्यों की नियुक्ति भी की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने कहा कि 25 दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती को पूरे देश में ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। अटलजी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भाजपा द्वारा विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसके पश्चात 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर भोपाल के मंडल एवं जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वाजपेयी जी के जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत पखवाड़ा मनाया जाएगा। 24 दिसंबर को अटल जी की स्मृति में भोपाल के प्रत्येक मंडल में महापुरूषों की प्रतिमा की साफ सफाई कर दीप प्रज्जवलन किया जाएगा। स्थानीय निकाय कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सात दिवसीय अटल स्मृति प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम एवं नीति अनुसंधान संस्थानों में सुशासन सम्मेलन भी आयोजित होगा। जिला स्तर पर कवि सम्मेलन, चित्रकला प्रतियोगिता, ग्राफिक्स एवं रील प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। संगठन द्वारा तय किए गए सभी कार्यक्रम प्रत्येक मंडल के हर बूथ तक पहुंचाए जाएंगे, ताकि कार्यकर्ता और आमजन अटलजी के विचारों एवं वीर बालकों के बलिदान से प्रेरणा ले सकें।
इन्हें नियुक्त किया टोली सदस्य
अटलजी के जयंती कार्यक्रम के लिए जिला उपाध्यक्ष मनोज राठौर, पार्षद श्रीमती बृजुला सचान, श्रीमती प्रियंका मिश्रा, पिछडा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम मीना और अमन यादव को टोली सदस्य नियुक्त किया है। इसी तरह वीर बाल दिवस के लिए जिला मंत्री अश्विनी राय, जिला कार्यालय प्रभारी राजू अनेजा एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ शैलेन्द्र निगम को टोली सदस्य नियुक्त किया है।बैठक में महापौर श्रीमती मालती राय, जिला महामंत्री जगदीश यादव, मनोज राठौर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26