Breaking News:
राजनीति
नोटिस जारी होते ही सफाई देने भाजपा कार्यालय पहुंची सागर महापौर
राजनीति
भोपाल। भाजपा संगठन को सूचना अथवा अनुमति लिए बिना ही महापौर परिषद में बदलाव करने वाली सागर महापौर संगीता तिवारी रविवार, 27 अप्रैल को प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंची और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के सामने अपनी सफाई दी। उल्लेखनीय है कि महापौर परिषद के सदस्यों को बदलने पर भाजपा संगठन की ओर से सवाल-जवाब करने उन्हें शनिवार को तलब किया गया था, लेकिन सूचना के बाद भी वे प्रदेश नेतृत्व से मिलने पार्टी मुख्यालय नहीं पहुंचीं। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देश पर उन्हें नोटिस जारी किया गया था। नोटिस जारी होते ही श्रीमती तिवारी रविवार को पार्टी मुख्यालय पहुंची और महापौर परिषद में बदलाव एवं शनिवार को नहीं आ पाने के संबंध में पार्टी नेतृत्व के समक्ष सफाई दी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
अपराध
अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी को कुचला
02-11-26
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26