Breaking News:
राजनीति
आज प्रदेशभर में मनेगी अटल जी की जयंती, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश भाजपा कार्यालय में करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन
राजनीति
भोपाल। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर गुरूवार को प्रदेश भर में मनाई जाएगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरूवार को प्रात: 11 बजे स्व. अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा 25 दिसंबर को शाम 7 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में अटल जी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
पूरे प्रदेश में बूथों पर पुष्पांजलि कार्यक्रम
25 दिसंबर को अटल जी की जयंती पर प्रदेश के सभी बूथों पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। पार्टी के सभी जिला कार्यालयों में श्रद्धेय अटल जी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। प्रदेश के सभी विधानसभाओं में 25 दिसंबर से ‘अटल स्मृति सम्मेलन‘ का आयोजन शुरू होगा। 25 दिसंबर को जिला कार्यालयों में लगाई गई प्रदर्शनी 31 दिसंबर तक चलेंगी। ‘अटल स्मृति सम्मेलन‘ भी 31 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही रंगोली, लेख, निबंध प्रतियोगिताओं के साथ अनेक उत्सव के कार्यक्रम भी पार्टी द्वारा आयोजित किए जाएंगे।
अटल जी की प्रतिमा स्थलों पर की सफाई
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में बुधवार को अरेरा हिल्स स्थित स्व. वाजपयी की प्रतिमा पर सफई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत भाजपा के प्रदेश के प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक भगवानदास सबनानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्व. श्री वाजपयी की प्रतिमा की सफाई एवं धुलाई के साथ ही आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर श्रमदान किया। अभियान में महापौर परिषद के सदस्य मनोज राठौर एवं आर.के.सिंह बघेल, जोन अध्यक्ष श्रीमती बृजुला सचान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
अपराध
अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी को कुचला
02-11-26
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26