Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजनीति

Image Alt Text

देश के लिए गुरू की भूमिका में रहे डॉ. अम्बेडकर

राजनीति

‘आईएम बीजेपी फ्यूचर फोर्स’ ने आयोजित किया ‘द अंबेडकर यूथ कॉन्क्लेव’, मुख्यमंत्री ने किया संबोधित 

भोपाल । डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सम्मान अभियान के तहत भाजपा के ‘आईएम बीजेपी फ्यूचर फोर्स’ ने रविवार को भोपाल स्थित राज्य संग्रहालय में ‘द अंबेडकर यूथ कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरू प्रकाश पासवान ने संबोधित किया। 

कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बाबा साहब के बनाए संविधान की वजह से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री और मैं मध्यप्रदेश की जनता का सेवक बन सका। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारत की आजादी को अमर बनाने के लिए कार्य किया है। बाबा साहब डॉ. अंबेडकर ने देश के लिए हमेशा एक गुरू की भूमिका निभाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि बाबा साहब डॉ. अंबेडकर ने संपूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है। बाबा साहब आजादी से पहले ही विकसित भारत के संकल्प को लेकर कार्य कर रहे थे। आजादी के बाद उनके सपनों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबा साहब की नदी जोड़ो संकल्पना को साकार कर रहे हैं। कांग्रेस ने अपने स्वार्थ व तुष्टिकरण की राजनीति के लिए संविधान में कई संशोधन किए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरू प्रकाश पासवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने स्वार्थ व कांग्रेस के नेता अपनी कुर्सी बचाने के लिए संविधान में संशोधन किए हैं, जबकि भाजपा ने सामाजिक न्याय के लिए संविधान में संशोधन किया। कॉन्क्लेव को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी ने भी संबोधित किया।


सत्ता को जागीर मानता है एक परिवार 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस और कांग्रेस का एक परिवार सत्ता को अपनी जागीर मानता है। वह परिवार देश के संविधान को भी नकार देता है, संविधान का गला घोटने का कार्य करता है और कानून से भी खुद को ऊपर मानता है। अभी ईडी ने आर्थिक अपराध करने पर नेशनल हेराल्ड मामले में चार्जशीट पेश की तो ईडी के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। यह इसलिए कर रहे, क्योंकि कांग्रेस का वह परिवार संविधान का सम्मान नहीं करता है। आजादी के बाद इस देश की सत्ता संभालने वाले इस परिवार को तो यही पीड़ा है कि बाबा साहब से इतना अच्छा संविधान क्यों बना दिया, जिसमें देश की जनता को समान अधिकार मिल गए। उन्होंने कहा कि आरक्षण लगातार लागू रहेगा इसमें कोई शंका नहीं, आरक्षण को लेकर कांग्रेस जनता में भ्रम फैलाने का कार्य करती है। 


समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएं बाबा साहब के विचार 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा न ेकहा कि  ‘आई एम बीजीपी फ्यूचर फोर्स’ में बड़ी सख्ंया में बुद्धिजीवी, पेशेवर पार्टी से जुड़े जिनकी कोई राजनीतिक पृष्टिभूमि नहीं है। आज आईएम बीजेपी फ्यूचर फोर्स के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के बुद्धिजीवी और पेशेवर युवाओं ने ‘द आम्बेडकर यूथ कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया है। मैं आप सभी इंटेलेक्चुअल्स और प्रोफेशनल्स का आह्वान करता हूं कि आप सभी समाज के हर व्यक्ति तक बाबा साहब के विचार, उनके सभी पक्षों को पहुंचाने का काम करें। 


विशाल व्यक्तित्व के राष्ट्रपुरुष थे बाबा साहब: पासवान

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरू प्रकाश पासवान ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारत को संविधान देकर देश को सजाने व संवारने का कार्य किया है। वह इतने बड़े महापुरूष थे कि वे आज तक प्रासंगिक हैं। उनके द्वारा किए गए समाज सुधार के काम युगों तक प्रासंगिक रहेंगे। बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान की आत्मा उसकी प्रस्तावना है। कांग्रेस पार्टी ने संविधान की प्रस्तावना में संशोधन कर संविधान की आत्मा को ठेस पहुंचाई है। कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को तिरस्कृत करने के साथ उनके द्वारा किए गए कार्यों को भी तिरस्कृत किया है। बाबा साहब की 125वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पंचतीर्थ के विकास का बीड़ा उठाया। मोदी जी संविधान की रक्षा करने का कार्य कर रहे हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व सांसद महेन्द सोलंकी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन जीते जी बल्कि उनकी मृत्यु के उपरांत भी कांग्रेस ने उनका अपमान किया। बाबा साहब ने हर वर्ग के कल्याण और सामाजिक समरसता के लिए कार्य किया।