Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाबू पर फर्जीवाड़े का आरोप

राजधानी

मंत्री-अधिकारियों के पास पहुंची शिकायत, जांच के आदेश

भोपाल। जिला शिक्षा अधिकारी, भोपाल के कार्यालय में पदस्थ बाबू (सहायक वर्ग-3) सीजे जॉयसन के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से शासन को लाखों रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाने और नियमों के उल्लंघन की शिकायत स्कूल शिक्षा मंत्री कार्यालय एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की है। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया, भोपाल चैप्टर द्वारा की गई इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने जांच के निर्देश दिए हैं।

शिकायत पर संज्ञान लेकर लोक शिक्षण संचालक केके द्विवेदी ने संभागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण संभाग भोपाल को आदेश दिया है कि शिकायतों का परीक्षण कर एक तथ्यात्मक और स्पष्ट अभिमत रिपोर्ट जल्द भेजी जाए। हालांकि लिपिक सीजे जॉयसन ने का कहना है कि उस पर लगे आरोप गलत हैं। उन्होंने कहा कि जब भी कोई शिकायती पत्र आता है तो संचालक द्वारा उसकी जांच के आदेश दिए जाते हैं। विभाग द्वारा जांच की जा रही है।


शिकायतों में लगाए यह आरोप 

फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया गया है कि जॉयसन को टाइपिंग परीक्षा पास करने के बाद वेतन वृद्धि दी गई, जबकि उन्हें टाइपिंग का कोई वास्तविक ज्ञान नहीं है। इसके अलावा उन पर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने, पुलिस थाने में दर्ज प्रकरणों, नियमों के खिलाफ दो-दो शासकीय भवन लेने, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

शराब पार्टी से चर्चाओं में आए थे बाबू 

शिकायतकर्ता का कहना है कि लिपिक सीजे जॉयसन इससे पहले भी विवादों में रह चुके हैं। लगभग 6 साल पहले जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शराब पार्टी का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें जॉयसन का नाम सामने आया था। वीडियो के सामने आने के बाद तत्कालीन स्कूल शिक्षा मंत्री ने जांच के आदेश भी दिए थे। लेकिन इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और मामला दबा दिया गया।