Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

एसआईआर से छूटे मतदाताओं की सुनवाई के लिए बूथवार एईआरओ नियुक्त

राजधानी

विधानसभावार निर्धारित स्थानों पर दस्तावेज दिखा मतदाता करा सकेंगे निराकरण  

भोपाल। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के काम के लिए भारत निर्वाचन आयोग के विगत 22 दिसम्बर को जारी पत्र के आधार पर भोपाल जिले की सभी विधानसभाओं में निर्वाचन राजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) और सहायक निर्वाचन  रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) नियुक्त किए गए हैं। एसआईआर की सूची में शामिल नहीं हो सके मतदाता अपने दस्तावेजों के साथ संबंधित एईआरओ के पास पहुंचकर अपना पक्ष रख सकेंगे। वास्तविक मतदाता के सत्यापन के आधार पर छूटे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा सकेंगे। 

कहां कितने अधिकारी बने एईआरओ 

विधानसभा क्षेत्र 149-बैरसिया :  आशुतोष शर्मा, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तलसीलदार दिलीप चौरसिया, अतिरिक्त तहसीलदार भूपेन्द्र कैलासिया, नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद त्यागी और सीईओ बैरसिया, देवेश सराठे मतदान केन्द्रवार एईआरओ नियुक्त किए गए हैं। 

विधानसभा क्षेत्र 150-भोपाल उत्तर: रविशंकर राय, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के अलावा दो तहसीलदार, दो नायब तहसीलदार एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित कुल 14 अधिकारी एईआरओ नियुक्त किए गए हैं। इन अधिकारियों की सुनवाई के लिए अलग-अलग स्थानों पर सुनवाई कर संबंधित बूथों पर छूटे मतदाताओं के प्रकरणों का निराकरण करेंगे। 

विधानसभा क्षेत्र 151-नरेला : भुवन गुप्ता, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के अलावा नायब तहसीलदार, राजेश गौतम, सीडीपीओ महिला बाल विकास गार्गेय शर्मा सहित विभिन्न विभागों के कुल 17 अधिकारी एईआरओ नियुक्त किए गए हैं। बूथवार अलग-अलग स्थानों पर यह मतदाताओं की सुनवाई करेंगे। 

विधानसभा क्षेत्र 152-भोपाल दक्षिण पश्चिम : श्रीमती अर्चना शर्मा, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के अलावा तलसीलदार टीटी नगर कुणाल राउत, नायब तहसीलदार श्रीमती सुनीता देहलवार और मो. इदरीस खान सहित विभिन्न विभागों के 11 अधिकारी निर्धारित बूथ संख्या के अनुसार एईआरओ नियुक्त किए गए हैं। 

विधानसभा क्षेत्र 153-भोपाल मध्य : दीपक पाण्डेय, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के अलावा उप परियोजना समन्वयक आत्मा कृषि विभाग, प्रताप सिंह शाक्य, सहायक कृषि यंत्री सहित विभिन्न विभागों के 13 अधिकारी एईआरओ नियुक्त किए गए हैं। 

विधानसभा क्षेत्र 154-गोविंदपुरा : लक्ष्मीकांत खरे, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के अलावा संयुक्त संचालक योजना एवं संख्यिकी, तलसीलदार दीपक द्विवेदी, उप मंडल अधिकारी, पीडब्ल्यूडी चन्द्रसेन द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के 17 अधिकारियों को एईआरओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विधानसभा क्षेत्र 155-हुजूर : विनोद सोनकिया, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के अलावा तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी, आलोक पारे, यशवर्धन, शुभम जैन, नायब तलसीलदार अतुल शर्मा, राकेश पिप्पल, अनुविभागीय अधिकारी दीपक भण्डारी सहित विभिन्न विभागों के 14 अधिकारी एईआरओ नियुक्त किए गए हैं।