Breaking News:
राजनीति
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं
राजनीति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष,विधायक हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को अंग्रेजी नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बीते दो वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर इतिहास रचा है। नववर्ष 2026 समाज के प्रत्येक वर्ग की आशाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति का वर्ष सिद्ध हो, यही ईश्वर से कामना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार निरंतर जनकल्याण और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने बीते समय में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं तथा आने वाले समय में प्रदेश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए नवाचारों के सकारात्मक परिणाम आगामी वर्ष में जनता के सामने स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे। निश्चित रूप से नववर्ष 2026 मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भरता की दिशा में और अधिक सशक्त बनाएगा।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26