मध्यप्रदेश
आईएएस कोरालिन खोंगवार अब महिला-बाल विकास विभाग की एडिशनल सेक्रेट्री
मध्यप्रदेश
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अधिकारियों को मिली पदोन्नति, आईएफएस असित गोपाल बने विशेष सचिव
भोपाल। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अधिकारियों को 2026 की शुरुआत से पहले नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। केंद्रीय नियुक्ति समिति की मंजूरी के बाद जारी आदेश में मध्यप्रदेश कैडर के दो अधिकारी एक आईएएस और एक आईएफएस भी शामिल हैं। इनमें आईएएएस केरालिन खोंगवार और असित गोपाल के नाम शामिल हैं। मप्र कैडर की 1996 बैच की आईएएस अधिकारी केरालिन खोंगवार देशमुख को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद से हटाकर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेट्री के रूप में पदस्थ किया गया है। 1990 बैच के भारतीय वन सेवा अधिकारी असित गोपाल को पदोन्नति देते हुए वस्त्र मंत्रालय में विशेष सचिव और वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है। इन दोनों अधिकारियों सहित कुल 40 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। यह आदेश कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने केंद्रीय नियुक्ति समिति की मंजूरी के बाद जारी किए हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26