Breaking News:
राजधानी
महापुरुषों के नाम हो रहे राजधानी के बस स्टॉप
राजधानी
भोपाल। देश के महापुरूषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने और आने वाली पीढ़ी को महापुरूषों के इतिहास से अवगत कराने के उद्देश्य से राजधानी भोपाल के सभी स्थानीय बस स्टॉपों का नामकरण महापुरुषों के नाम पर किया जा रहा है।
यह पहल महापौर एवं भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) की चेयरपर्सन श्रीमती मालती राय एवं बीसीएलएल के डायरेक्टर व महापौर परिषद के सदस्य मनोज राठौर की पहल पर किया जा रहा है। महापौर श्रीमती राय ने इस संबंध में बीसीएलएल के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने बस स्टॉपों की नियमित साफ-सफाई एवं संधारण तथा रंगरोगन करने के निर्देश भी दिए हैं।
शहर के 54 बस स्टॉप का होगा नामकरण
शहर के मुख्य मार्गो पर निर्मित 54 बस स्टॉपों के नाम देश के लिए बलिदान हुए सेनानियों और महापुरूषों के नाम किए जाएंगे। महापौर ने कहा कि भविष्य में जो भी बस स्टॉप बनाए जाएं अथवा पुरानों का सौंदर्यीकरण किया जाए तो उन बस स्टॉपों के नाम महापुरूषों के नाम पर रखे जाएं। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में नगर निगम भोपाल के अधीन सार्वजनिक लोक परिवहन कम्पनी भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) नगरीय बसों का संचालन कर रही है। इन बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए शहर के विभिन्न चयनित स्थलों पर बस स्टॉपों का निर्माण कराया गया है। बीसीएलएल ने चयनित 54 बस स्टॉपों पर महापुरूषों के नाम चस्पा किये जाने की कार्यवाही संबंधित बस स्टॉप एजेंसी के माध्यम से प्रारंभ शुरू कर दी है।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26