Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजनीति

Image Alt Text

भाजपा भोपाल जिले की टोलियों की बैठक आयोजित, सभी को साथ लेकर चलती है, इसलिए भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

राजनीति

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी भोपाल जिला इकाई की विभिन्न टोलियों की बैठक रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि बूथ की मजबूती ही हमें सभी चुनावों में ऐतिहासिक विजय दिलाती है। भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो सभी को साथ लेकर चलती है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी इसलिए बन सकी है, क्योंकि वह सभी समाज वर्गों को साथ लेकर चलती है। हमें व्यक्ति निर्माण और कार्यकर्ता निर्माण को मूल में रखकर अपनी विचारधारा को लेकर निरंतर कार्य करना है। 

श्री शर्मा ने कहा कि भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाना है तो सबसे पहले अपने राज्य, जिले और विधानसभा क्षेत्र से लेकर बूथ को मजबूत और सर्वश्रेष्ठ बनाना होगा।  भाजपा संगठन शून्य से शुरू होकर आज विराट वट वृक्ष बना है, इसका श्रेय भी हमारे पार्टी के पितृ पुरूषों, वरिष्ठों के साथ कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत व परिश्रम को जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं को दायित्व देकर उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी जाती है, वही कार्यकर्ता निर्माण और व्यक्ति निर्माण की शुरूआत है। कार्यक्रमों को अपनी विचारधारा को आगे रखकर बेहतर तरीके से संपन्न कराने वाले कार्यकर्ता ही आगे चलकर बड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी देश का नेतृत्व करते रहें, इसके लिए हमें भाजपा संगठन को अपने बूथ पर इतना मजबूत करना होगा।श्री शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता आधारित संस्कृति ही भाजपा को आज विश्व के सबसे बड़े  राजनीतिक दल के रूप में स्थापित किया है। बैठक में जिला प्रभारी महेंद्र सिंह यादव, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, जिला महामंत्री किशन सूर्यवंशी एवं जगदीश यादव मंच पर उपस्थित रहे।