Breaking News:
राजनीति
केन्द्रीय नेतृत्व करेगा नई तारीखों का ऐलान
राजनीति
पहलगाम आतंकी हमले के कारण एक बार फिर टला भाजपा का संगठन चुनाव
भोपाल। पहलगाम आतंकी हमले के बाद मध्यप्रदेश में संगठन चुनाव एक बार फिर से टल गया है। इससे पहले दिल्ली चुनाव और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के कारण भी इसकी तारीखें आगे बढ़ चुकी हैं। केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर अब संगठन चुनाव प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान एक बार फिर से चुनाव तारीखों की घोषणा करेंगे। हालांकि इसके लिए अगले दो महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के संगठन पर्व के अंतर्गत मध्यप्रदेश सहित करीब दर्जनभर राज्यों में संगठन चुनाव दिसम्बर माह तक सम्पन्न होने थे। जबकि जनवरी माह में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना था। लेकिन राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित कुछ राज्यों को छोडक़र उप्र, मप्र जैसे अधिकांश बड़े राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव नहीं हो सके हैं। अलग-अलग कारणों से राज्यों के चुनावों के टलने से राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया भी करीब तीन महीने पीछे चल रही है।
मप्र में तीसरी बार टले चुनाव
मध्यप्रदेश में 30 जनवरी 2025 तक सभी 62 संगठनात्मक जिलों में अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बाद माना जा रहा था कि फरवरी तक प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन हो जाएगा। लेकिन केन्द्रीय नेतृत्व की दिल्ली विधानसभा चुनाव में व्यस्तता के चलते इसकी तिथि घोषित नहीं हो सकी। 8 फरवरी 2025 को घोषित हुए दिल्ली विधानसभा के चुनाव परिणामों के बाद माना जा रहा था कि फरवरी अंत तक प्रदेश इकाई के चुनाव कराए जा सकते हैं। लेकिन 24-25 फरवरी को भोपाल में आयोजित हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों के चलते एक बार फिर से मप्र में संगठन चुनाव टाल गया था। हाल में एक बार फिर से प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर संगठन चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हुई ही थी कि पहलगाम में आतंकी हमले के चलते पार्टी नेतृत्व ने इसे एक बार फिर से टाल दिया। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री और केन्द्र सरकार के साथ-साथ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का फोकस भी इस आतंकी हमले में दोषियों को अंजाम तक पहुंचाने पर है। इस हमले का बदला लेने तक सरकार के साथ-साथ पार्टी भी कोई बड़ा आयोजन या निर्णय नहीं लेगी। इसलिए संगठन चुनाव कम से कम एक से दो माह और आगे बढ़ सकता है।
बूथ से जिलाध्यक्ष तक हुए निर्वाचन
मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन चुनाव सभी 65014 बूथों पर, 1300 मंडलों और 62 संगठनात्मक जिलों में चुनाव हो चुके हैं। नवम्बर में बूथ अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी निर्वाचित हुई। दिसम्बर में मंडल अध्यक्ष और 31 जनवरी तक सभी जिलाध्यक्ष चुन लिए गए। कई मंडलों और जिलों में पुराने अध्यक्षों को ही निर्वाचित किया गया है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
अपराध
अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी को कुचला
02-11-26
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26