Breaking News:
राजधानी
उप मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश, मेडिकल कॉलेजों में भर्ती की रखें तैयारी, समय पर हो उपकरण खरीदी
राजधानी
भोपाल। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने सोमवार को मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने उपकरणों की खरीदी समय से करने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम-अभीम योजना, 15वें वित्त आयोग की राशि और राज्य बजट का निर्धारित समय-सीमा में उपयोग करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग एवं विधि विभाग से सतत संपर्क में रहकर मैनपावर भर्ती से संबंधित अग्रेषित प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।
श्री शुक्ला नेने शासकीय मेडिकल कॉलेजों में ट्यूटर/डिमॉन्स्ट्रेटर पदों पर नियमित भर्ती के निर्देश दिए। साथ ही मेडिकल कॉलेजों के अंतर्गत संचालित नर्सिंग कॉलेजों के नर्सिंग शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के लिए सामान्य प्रशासन विभाग से शीघ्र अभिमत प्राप्त करने के लिए नियमित संपर्क में रह आवश्यक औपचारिकताओं की प्राथमिकता से पूर्ति के निर्देश दिए। अस्पताल सहायक के लगभग 1200 पदों और 1260 नर्सिंग पदों की भर्ती से संबंधित विषय जो कि वर्तमान में विधि विभाग में लंबित हैं, उनकी अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एयर एम्बुलेंस के संचालन की समीक्षा की और विधिवत संचालन के लिए नियमित निगरानी के निर्देश दिए।
1129 पदों पर भर्ती का मांग पत्र भेजा
बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि मेडिकल कॉलेजों में 843 और स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग कॉलेजों के लिए 286 नर्सिंग ऑफिसर पदों की भर्ती के लिए मांग पत्र कर्मचारी चयन मंडल को भेजा जा चुका है। शुक्ला ने स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग कॉलेजों के नर्सिंग शिक्षकों के 59 राजपत्रित पदों की भर्ती के लिए मांग पत्र लोक सेवा आयोग को शीघ्र भेजने के निर्देश दिए।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26