Breaking News:
मध्यप्रदेश
पीएससी से चयनित 10 परिवहन उपनिरीक्षक दृष्टि परीक्षण में फेल
मध्यप्रदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित 10 परिवहन उपनिरीक्षक (Tsi) दृष्टि आरक्षण में अनुत्तीर्ण हुए हैं। अर्थात चिकित्सकीय परीक्षण में इनमें दृष्टि दोष पाया गया है।
बुधवार को ग्वालियर संभागीय मेडिकल बोर्ड ने चयनित 12 Tsi का मेडिकल परीक्षण किया था। इनमें से सिर्फ 2 ही फिट निकले हैं। शेष 10 की दृष्टि कमजोर होने के कारण अनफिट माने गए है। इस तरह नियमानुसार इन उम्मीदवारों को शासकीय सेवा के लिए अपात्र माना जाएगा। 22 से 26 आयु वर्ष के इन 10 अभ्यर्थियों को अल्पदृष्टि के कारण चयन प्रक्रिया से बाहर किया गया है। नियमानुसार बिना चश्मे के आंखों की दृष्टि क्षमता 6/12 होना अनिवार्य है, लेकिन इन 10 अभ्यर्थियों में दृष्टि क्षमता 6/24 और 6/30 तक पाई गई है।
ये चयनित अभ्यर्थी मिले अपात्र
सौरभ सिंह लोधी, भगवत प्रसाद, प्रदीप रावत, सुचिता बाग, शुभम मंडलोई, टीना वर्मा, मौसम कुमार, खुशबू धुर्वे, मयंक गुप्ता और योगिता परमार।
2022 में हुई थी भर्ती परीक्षा
मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा 2022 में ली गई भर्ती में 28 परिवहन उप निरीक्षक चयनित हुए थे। 3 की वांछनीय योग्यता, शारीरिक एवं चिकित्सकीय रिपोर्ट सही पाए जाने पर नियुक्ति मिल चुकी है। शेष के पास कंप्यूटर डिप्लोमा नहीं होने से नियुक्ति अटकी थी। आगामी 2 साल में वांछित अहिर्यात पूरी करने की शर्त पर हाल में शासन ने शेष सभी के चयन को मंजूरी दे दी थी। इसके बाद विगत बुधवार को 17 अभ्यर्थियों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 12 ही पहुंचे थे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26