Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजनीति

Image Alt Text

‘वीबी-जी रामजी’ को लेकर हुई भाजपा किसान मोर्चा भोपाल इकाई की बैठक, विकसित भारत के लक्ष्य को जमीन पर मजबूती देगी योजना: चावड़ा

राजनीति

भोपाल।  विकसित भारत, गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी-जी रामजी योजना) के प्रभावी क्रियान्वयन, संगठनात्मक मजबूती तथा किसानों और ग्रामीण मजदूरों तक योजना की जानकारी पहुंचाने हेतु रणनीति पर विचार-विमर्श के उद्देश्य से भाजपा किसान मोर्चा के भोपाल जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई।  बैठक को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने संबोधित किया।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वीबी-जी रामजी योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को अब सौ दिनों के स्थान पर 125 दिनों के रोजगार की पक्की गारंटी मिलेगी। इससे किसानों, खेत मजदूरों, ग्रामीण श्रमिकों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना गांवों को आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के लक्ष्य को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करेगी। किसान मोर्चा का दायित्व है कि वह वीबी-जी रामजी योजना की जानकारी अंतिम पंक्ति में खड़े किसान और मजदूर तक पहुंचाए तथा उन्हें इस योजना का लाभ दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाए। भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने कहा कि यह योजना ग्रामीण भारत के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक निर्णायक पहल है। मोदी सरकार ने वीबी-जी रामजी योजना के माध्यम से मनरेगा को पारदर्शी, जवाबदेह और गारंटी आधारित स्वरूप प्रदान किया है। बैठक में मोर्चा पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता सहित मोर्चा के प्रभारी उपस्थित रहे।