राजधानी

Image Alt Text

मेट्रो प्रबंधन के साथ मिल निगम ने हटाए अतिक्रमण, भोपाल के अल्कापुरी क्षेत्र से आठ ट्रक सामान जब्त, अन्य क्षेत्रों से भी हटा अतिक्रमण

राजधानी

भोपाल। नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने शनिवार को भोपाल मेट्रो रेल कार्पोरेशन के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अलकापुरी क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमणों को हटाया आर 8 ट्रक कबाड़े का सामान जप्त किया। 

 सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर नगर निगम शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में भवन निर्माण सामग्री, सब्जी की दुकानें, दुकानों के बाहर रखा सामान के अलावा ठेले, गुमठी, पान पार्लर, काउंटर, आवागमन में बाधक वाहन जब्त किया जा रहा है। निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शनिवार को कटारा अमलतास, स्प्रींग बैली, अटलांस कृष्णा हाईट्स, चूना भट्टी, शाहपुरा, बीएचईल जंबूरी मैदान, 7 नंबर मानसरोवर, बिट्टन मार्केट, अशोका गार्डन, पंजाबी बाग, प्रभात चौराहा, अवंतिका होटल, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नं. एक, सेमरा चांदबढ़, नारियलखेड़ा चौराहा आदि क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। दस्ते ने सेमरा चांदबढ़ रोड से सडक़ पर रखी रेत, गिट्टी हटवाई। बिट्टन मार्केट क्षेत्र में आवागमन में बाधक 35 चार पहिया वाहन हटवाए।