Breaking News:
मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री ने चलाया ट्रेक्टर, मंत्री-विधायक हुए सवार, कृषि रथ को हरी झंडी दिखा मुख्यमंत्री ने स्वयं किया ट्रेक्टर रैली का नेतृत्व
मध्यप्रदेश
भोपाल। कृषक कल्याण वर्ष 2026 के शुभारंभ अवसर पर राजधानी के कोकता वायपास पर कृषि रथ एवं 1101 ट्रेक्टरों की ऐतिहासिक ट्रेक्टर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खास बात यह रही कि इस ट्रेक्टर रैली का नेतृत्व स्वयं मुख्यमंत्री ने किया। ट्रेक्टर चालक की सीट पर स्वयं मुख्यमंत्री बैठे और उनके साथ प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी ट्रेक्टर पर सवारी कर रैली का नेतृत्व किया।
ट्रेक्टर रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री ने रैली में शामिल होने आए एक ट्रेक्टर चालक से आग्रह किया कि वे स्वयं ट्रेक्टर चलाकर रैली में शामिल होना चाहते हैं। किसान ने तुरंत ही ट्रेक्टर की स्टेयरिंग मुख्यमंत्री को थमा दी। मुख्यमंत्री के सीट पर बैठते ही किससानों ने तालियां बजाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।
अनुशासित रही रैली, नहीं लगा जाम
कोकता वायपास से कार्यक्रम स्थल, जम्बूरी मैदान तक निकाली गई 1101 ट्रेक्टरों की यह रैली पूरी तरह अनुशासित और पंक्तिबद्ध निकाली गई। द्विमार्गी सडक़ की एक तरफ का रास्ता ट्रेक्टर रैली के लिए आरक्षित था। रैली में शामिल सभी किसान अपने ट्रेक्टर एक-दूसरे के पीछे दौड़ाकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। जबकि दूसरी ओर का मार्ग पर वाहन बिना किसी बाधा या जाम के लगातार चलते रहे।
किसान एकजुटता सरकार की किसान हितैषी सोच की प्रतीक
ट्रेक्टर रैली में शामिल किसानों के उत्साह को देखकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह ट्रैक्टर रैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि किसानों की एकजुटता, आत्मविश्वास और प्रदेश सरकार की किसान-हितैषी सोच का सशक्त प्रतीक है। यह आयोजन इस बात का संकेत है कि राज्य सरकार कृषि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किसानों के हित में निरंतर और ठोस कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का केंद्र किसान, नारी, युवा और गरीब हैं। इन चारों वर्गों के सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार योजनाओं और कार्यक्रमों का निर्धारण कर रही है, ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26