Breaking News:
राजधानी
भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक आज, तीन प्रस्तावों पर सत्तापक्ष का फोकस, गौमास और गंदे पानी पर घेरने की तैयारी में विपक्ष
राजधानी
भोपाल। भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक मंगलवार, 13 जनवरी को सुबह 11.30 बजे से आईएसबीटी स्थित परिषद के सभागार में होगी। बैठक में विपक्ष स्लॉटर हाउस में गौवध एवं गंदे पानी की सप्लाई को लेकर सत्तापक्ष को घेरने की तैयारी में है। जबकि सत्तापक्ष का फोकस एजेंडे में घोषित तीन प्रमुख प्रस्तावों को पास कराने पर रहेगा।
निगम परिषद की बैठक का एजेंडा घोषित हो जाने के बाद विपक्ष को निगम के स्लॉटर हाउस में गौवंश काटे जाने का बड़ा मुद्दा मिल गया है। इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद भोपाल शहर में गंदे और दूषित पानी की सप्लाई को लेकर विपक्ष पहले से हंगामे की तैयारी कर चुका था। विपक्ष की तैयारियां बताती हैं कि आईएसबीटी परिसर में होने जा रही निगम परिषद की यह अंतिम बैठक हंगामेदार रहेगी।
इन तीन प्रस्तावों पर सत्तापक्ष का फोकस
- 829 कॉलोनियों में बल्क कनेक्शन के स्थान पर व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शन देने संबंधी प्रस्ताव को यदि मंजूरी मिलती है तो शहर की कई कॉलोनियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी।
- सत्तापक्ष का दूसरा प्रस्ताव विवाह पंजीयन शुल्क में कटौती को लेकर है। प्रस्ताव पास हुआ तो 30 दिन के भीतर विवाह पंजीयन कराने पर कुल 130 रुपए शुल्क देना होगा।
- तीसरा प्रस्ताव केंद्र सरकार की अमृत 2.0 योजना से संबंधित है, जिसमें ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड के माध्यम से अंशदान जुटाया जाना प्रस्तावित है।
गंदे पानी पर विपक्ष की तैयारी : इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद विपक्षी पार्षदों ने शहर की टंकियों पर चढक़र सप्लाई किए जा रहे पानी की गुणवत्ता देखी। विपक्ष का आरोप है कि शहर के कई क्षेत्रों में बदबूदार और प्रदूषित पानी की सप्लाई की जा रही है, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। बार-बार शिकायतों के बावजूद जल की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा।
स्लॉटर हाउस में गौवध पर हंगामे के आसार: निगम परिषद की बैठक के ठीक पहले विपक्ष को मिले इस मुद्दे पर विपक्ष सबसे ज्यादा आक्रामक नजर आएगा। राज्य में गौवध और गौमास की बिक्री प्रतिबंधित होने के बावजूद निगम के ही स्लॉटर हाउस में ही गौवध होकर मास सप्लाई होता रहा, लेकिन निगम के दोषी अधिकारियों पर अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई।
आईएसबीटी परिसर में यह आखरी बैठक
राजधानी के तुलसीनगर क्षेत्र में नगर निगम का नया बहुमंजिला भवन बनकर तैयार हो चुका है। जल्द ही नगर निगम आयुक्त एवं महापौर कार्यालय सहित निगम के सभी कार्यालय और निगम परिषद भी इस भवन में स्थानांतरित होंगे। कार्यालयों के स्थानांतरण से पहले आईएसबीटी परिसर में निगम परिषद की यह अंतिम बैठक होगी।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26