राजधानी

Image Alt Text

भोपाल से हटेंगे स्लाटर हाउस, गौ मास को लेकर निगम परिषद में हंगामा

राजधानी

भोपाल। मंगलवार को दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हो सकी भोपाल निगम परिषद की बैठक नगर निगम के स्लाटर हाउस में गोबध को लेकर हंगामेदार रही। 

बैठक शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही ओर से गौ हत्यारों पर कार्रवाई की मांग की गई। भाजपा जैकेट पर गौ हत्या के विरोध वाली स्लिप लगाकर पहुंचे भाजपा पार्षद देवेंद्र भार्गव ने इस्तीफे की घोषणा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने तक इस्तीफा वापस नहीं लेने की बात कही। हालांकि अध्यक्ष ने उनका स्टीफ अस्वीकार कर  उन्हें सदन में वापस बुलवाया। शासन स्तर की कमेटी करेगी जांच

अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने सदन के दोनों पक्षों के सदस्यों के नाम कमेटी के लिए मांगे तो विपक्ष ने आपत्ति ली। इसके बाद अध्यक्ष ने शासन स्तर की कमेटी से जांच कराए जाने की व्यवस्था दी। हालांकि विपक्ष संतुष्ट नहीं हुआ और एमआईसी की भूमिका की जांच की मांग करते हुए इस्तीफे की मांग की। 


11 कर्मचारियों का निलंबन, डॉक्टर को हटाया

बैठक शुरू होने से पहले नगर निगम आयुक्त ने प्रस्ताव भेजकर संभागीय आयुक्त से पशु वध से पहले अनुमति देने वाले डॉक्टर को निलंबित करा दिया। इसी प्रकार स्लाटर हाउस की व्यवस्था में शामिल सभी  11 कमचारियों को निलंबित करा दिया। Mic सदस्य रविन्द्र यति ने सभी 11मुस्लिम कर्मचारियों के नाम पढ़कर बताए।


महापौर बोली बकरा बकरी काटने वालों पर भी हो कार्रवाई 

मुद्दे पर बात रखते हुए महापौर मालती राय ने कहा कि गाय काटने वालें दोषियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि भोपाल में बकरा बकरी काटने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने कहा कि अध्यक्ष ने जो व्यवस्था दी है, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

प्रस्तावों पर नहीं हो सकी चर्चा

निगम परिषद में लाए गए तीन प्रमुख प्रस्तावों पर लांच टाइम तक चर्चा नहीं हो सकी। अध्यक्ष सेकंड हॉफ में प्रस्तावों पर चर्चा का प्रयास करेंगे जबकि विपक्ष mic और महापौर के इस्तीफे की मांग को लेकर फिर हंगामे की तैयारी में जब