Breaking News:
मध्यप्रदेश
मप्र में हजारों करोड़ के हाईवे दे गए गडक़री बोले शिवराज जी आपकी मांग को नजर अंदाज नहीं करूंगा, वीडियो पर सुनें गडक़री का बयान
मध्यप्रदेश
वीडियो
https://youtube.com/shorts/jg4OqmBayds?si=oJfdiLdx7aw2008z
भोपाल। शनिवार को मप्र के एक दिवसीय प्रवास पर विदिशा पहुंचे केन्द्रीय सडक़-परिवहन मंत्री नितिन गडक़री मप्र को हजारों करोड़ रुपये के हाईवे सहित अन्य सौगातें दे गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रहे।
अपने संबोधन में उन्होंने केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान का नाम लेकर कहा कि आपकी मांगों को मैं नजरअंदाज नहीं करूंगा। उन्होंने विदिशा-कोटा-सागर 16 हजार करोड़ के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस हाईवे की मंजूरी दी। इसके माध्यम से दिल्ली-मुंबई, भोपाल-कानपुर, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे से जुड़ाव मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने नसरुल्लागंज-रेहटी–बुधनी रोड और गोपालपुर-भेरुंदा रोड को भी चार लेन सीसी सडक़ बनाने की घोषणा की। उन्होनें कहा कि मैं मध्यप्रदेश को सीआरएफ में 1,600 करोड़ रुपये देने की घोषणा करता हूँ, जिसमें 400 करोड़ शिवराज जी को उनके आठों एमएलए के लिए 50-50 करोड़ के हिसाब से मिलेगा।उन्होंने कहा कि अटल एक्सप्रेस हाईवे, ड्रायविंग ट्रेनिंग सेंटर सहित अन्य परियोजनाएं भी मंजूर हैं। मोदी जी के नेतृत्व में अगले पांच साल में मध्यप्रदेश प्रगतिशील, समृद्ध और रोजगारपूर्ण प्रदेश बनेगा।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26