Breaking News:
मध्यप्रदेश
महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान देकर फंसे बरैया, महिला मोर्चा ने फूंके पुतले,राहुल गांधी से की बरैया के कांग्रेस से निष्कासन की मांग
मध्यप्रदेश
भोपाल।अजा/अजजा महिलाओं के संबंध में विवादित बयान देने वाले कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया चहुंतरफा घिर गए हैं। भाजपा नेताओं ने बरैया के बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस नेतृत्व से उनके पार्टी से निष्कासन की मांग की। वहीं इंदौर में राहुल गांधी के साथ बरैया की मौजूदगी पर भी कड़ी आपत्ति जर्द कराते हुए राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। बयान के विरोध में भाजपा महिला ने प्रदेशभर में बरैया के पुतले फूंके और कांग्रेस की सोच और मानसिकता को घृणित, महिला और अजा/अजजा का विरोधी बताया। कांग्रेस ने भी बयान से पल्ला झाड़ते हुए इसे बरैया का व्यक्तिगत बयान बताया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
महिला मोर्चा ने प्रदेशभर में फूंके पुतले
कांग्रेस विधायक बरैया के आपित्तजनक बयान से आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेशभर में बरैया के पुतले फूंके। राजधानी भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे पर बरैया का पुतला फूंका गया। इस दौरान महिला मोर्चा ने विधायक बरैया के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर भी जुवानी हमले किए।
ऐसे विधायक को पार्टी से बाहर करें राहुल गांधी: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के बयान को लेकर कहा कि कांग्रेस के नेताओं खासकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को देखना चाहिए कि समाज में ऐसे जहर घोलने वाले बयान फूल सिंह बरैया द्वारा दिए जा रहे हैं जो समाज में विद्वेष फैलाने का काम है। मैं उम्मीद करूंगा कि राहुल गांधी आकर अपने विधायक से कहें, उन्हें सस्पेंड करें, पार्टी से बाहर करें। ऐसा लगे कि समाज के बाकी लोगों के लिए भी उनके मन में सम्मान है। मैं उनके बयान की निंदा करता हूं। फूल सिंह बरैया विधायक हैं, उनका भी उत्तरदायित्व है कि इस तरह की बातों से बचें।
बरैया का बयान कांग्रेस के निम्र स्तरीय संस्कारों का प्रतिबिंब: खंडेलवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने बरैया के बयान की निंदा करते हुए कहा कि महिलाओं को लेकर शर्मनाक बयान देने वाले कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के साथ राहुल गांधी ने मंच साझा कर कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता प्रदर्शित की है। बरैया का बयान कांग्रेस की विचारधारा और मातृशक्ति के प्रति निम्न स्तरीय संस्कार का प्रतिबिंब है। सोनिया व प्रियंका की चुप्पी कांग्रेस की कथनी और करनी उजागर करती है।
शर्मनाक बयान, बेटियां मेरे लिए देवियां: शिवराज
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लड़कियों को लेकर दिए कांग्रेस के विधायक फूल सिंह बरैया के बयान की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे शर्मनाक बयान कभी नहीं देने चाहिए। यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत दुखद है। बेटियां मेरे लिए देवियां हैं,हम बेटियों को जातियों और समाज में बांट कर नहीं देख सकते। किसी भी नेता और अन्य कोई व्यक्ति को किसी भी जाति समाज में बेटियों को बांटना नहीं चाहिए।
समाजों में विद्वेश फैला रहे बरैया: मंत्री भूरिया
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया ने कहा, कांग्रेस ने नेता विधायक फूलसिंह बरैया जैसे नेता महिलाओं को लेकर विवादित बयान दे रहे। घोर भत्र्सना , समाजों में विद्वेश फैला रहे। इनका उद्देश्य ही समाजों को लड़वाकर राजनीति करना है। राहुल इंदौर आए हैं, वे क्षमा याचना करें, ऐसे लोगों को पार्टी से निष्कासित करें।
कांग्रेस में निष्कासन नहीं, बरैया को संरक्षण : सारंग
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि राहुल गांधी जैसे ही इंदौर उतरेंगे, सबसे पहले बहन-बेटियों के खिलाफ अपमानजनक बयान देने वाले कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया को पार्टी से बाहर करेंगे, लेकिन कार्रवाई के बजाय वे उन्हीं के साथ घूमते नजर आए। ‘लडक़ी हूं, लड़ सकती हूं’ का ढोंग करने वाली कांग्रेस की असलियत यही है। यहां निष्कासन नहीं, संरक्षण मिलता है।
वर्षों से देख रहे हैं, यही उनका चरित्र: शुक्ला
मंत्री राकेश शुक्ला ने बरैया के बयान की निंदा करते हुए कहा कि बरैया के लिए यह कोई नई बात नहीं है, यह उनका चरित्र है। हम उन्हें बरसों से देख रहे हैं। आज उम्र के इस पड़ाव पर वह किसी भी समाज की बच्चियों के बारे में ऐसी चर्चा कर रहे हैं, जिन्हें हम दोहरा भी नहीं सकते।
बरैया पर मौन क्यों कांग्रेस की महिला नेत्रियां : श्रीमती परांजपे
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने श्लोक को तीर्थ से जोडऩे, समाज में इस तरह की चीजें परोसने, धर्म से जोडऩे का प्रयास किया है। हम इसका विरोध कर रहे हैं। मप्र राहुल गांधी से सवाल पूछ रहा है कि बहिन बेटियों के लिए अपमानजनक शब्द कहने वाले लोगों पर कांग्रेस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। उन्हें निष्कासित किया जाना चाहिए। कांग्रेस महिला नेत्रियां चुप्पी क्यों साधे हैं।
बरैया का बयान कांग्रेस की मानसिकता: श्रीमती चिटनिस
पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनिस ने बरैया के बयान पर कहा कि कैसे कोई व्यक्ति महिलाओं के साथ बलात्कार और अपराधों पर इतनी घिनौनी टिप्पणी कर सकता है। बरैया, विधायक होकर संसदीय पद पर हैं।लडक़ी हँू, लड़ सकती हँू, वाली उनकी नेता है। ये लडक़ी जो लड़ सकती है, लड़े और बरैया को पार्टी से निष्कासित करे। कांग्रेस की मानसिकता ही शुरू से महिलाओं की गरिमा को तोडऩे की रही है।
बरैया नहीं, पूरी कांग्रेस की यही सोच:अग्रवाल
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा, इंदौर में राहुल गांधी के साथ मंच पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया, यह सहमति है, स्वीकारोक्ति है। अब स्पष्ट है कि महिलाओं और अजा-अजजा समाज के प्रति दूषित, विकृत और कुंठित मानसिकता सिर्फ बरैया की नहीं, बल्कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पूरी कांग्रेस की सोच है। अगर आपत्ति होती, तो मंच साझा नहीं किया जाता। कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए।
कांग्रेस ने बयान से पल्ला झाड़ा, बरैया से मांगा स्पष्टीकरण
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के बयान पर कांग्रेस ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि महिलाओं के साथ बलात्कार करने वाले अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता है। वह सिर्फ एक अपराधी होता है, जिसे कानून के अनुसार कठोर सजा मिलनी चाहिए। कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि फूलसिंह बरैया का जो बयान सामने आया है, वह उनका व्यक्तिगत विचार है। कांग्रेस पार्टी इस प्रकार के बयान से मतलब नहीं रखती। इस संदर्भ में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26