Breaking News:
राजधानी
निगम अमले ने साफ की पानी की टंकियां, 201 स्थानों से लिए नमूने
राजधानी
भोपाल। इंदौर में दूषित जल से हुई दो दर्जन मौतों के बाद राजधानी भोपाल में दूषित जल को लेकर उठ रहे सवालों और एनजीटी की तीखी टिप्पणी के बाद भोपाल नगर निगम ने शहर की पानी की टंकियों की सफाई शुरू कर दी।
शनिवार को निगम अमले ने शहर की पानी की टंकियों को साफ किया एवं पानी की गुणवत्ता की जांच, लीकेज सुधार एवं शिकायतों का निराकरण भी किया। इसी क्रम में निगम अमले ने शनिवार को शहर के कई झुग्गी बस्तियों में पहुंचकर एवं अन्य स्थानों से परीक्षण हेतु पानी के कुल 201 नमूने एकत्रित किए। निगम द्वारा 8 परीक्षण शालाओं के माध्यम से जल का परीक्षण किया जा रहा है। निगम अमले ने 38 स्थानों पर पाईप लाईनों के लीकेज सुधारे और 136 स्थानों पर सीवेज चेम्बरों की सफाई कराई तथा सी.एम.हेल्पलाईन एवं महापौर हेल्पलाईन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों में से 17 शिकायतों का निराकरण कराया। साथ ही नारियलखेड़ा रेशम केन्द्र व यातायात पार्क स्थित उच्च स्तरीय पानी की टंकियों की सफाई भी कराई। निगम अमले ने अभी तक झुग्गी बस्ती क्षेत्रों के 1795 स्थानों सहित शहर में कुल 4646 जल के नमूने लेकर जल की गुणवत्ता की जांच कराई, 650 लीकेज सुधारे व 1840 स्थानों पर सीवेज चेम्बरों की सफाई भी कराई।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26