राजधानी
26 आईएएस के स्थानांतरण, इंदौर से हटे यादव को मिली नवीन पदस्थापना, देखें स्थानांतरित अधिकारियों की सूची
राजधानी
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार शाम को 26 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए हैं। इंदौर दूषित जलकांड के बाद 2 जनवरी को नगर निगम कमिश्नर के पद से हटाए गए दिलीप यादव को 16 दिन में ही नवीन पदस्थापना मिल गई है। यादव को अब मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का एमडी बनाया गया है। इससे पहले उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव बनाकर भोपाल भेजा गया था।
1994 बैच के शिवशेखर शुक्ला को अपर मुख्य सचिव गृह, संस्कृति एवं आयुक्त-सह संचालक स्वराज संस्थान बनाया गया है। उन्हें न्यासी सचिव भारत भवन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उन्हें राजस्व मंडल का अध्यक्ष भी बनाया गया है। शुक्ला को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उमाकांत उमराव को खनिज विभाग के प्रमुख सचिव पद से मुक्त कर पशुपालन एवं डेयरी विभाग का प्रमुख सचिव पद पर यथावत रखा गया है। विशेष गड़पाले को सचिव, ऊर्जा विभाग एवं एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी, जबलपुर से हटाकर प्रबंध संचालक, एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी तथा सचिव, ऊर्जा विभाग बनाया गया है। तरुण राठी को आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएं, भोपाल से हटाकर आयुक्त, आदिवासी विकास, भोपाल बनाया गया है।
देखें स्थानांतरित अधिकारियों की सूची
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26