राजधानी

Image Alt Text

मप्र का पहला सर्वसुविधायुक्त वृद्धाश्रम बना संध्या छाया, 56 सीटर आश्रम में सशुल्क खाना-पीना, रहने एवं 24 घंटे की चिकित्सा सुविधा

राजधानी

भोपाल। अगर आप 60 साल के बुजुर्ग हो गए हो, तो आपको लक्जरी जीवन जीने के लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। मध्य प्रदेश सरकार ने पहला होटल जैसी लग्जरी सुविधाओं से युक्त वीआईपी वृद्धाश्रम (ओल्ड एज होम) संध्या छाया बनाया है। ये सामान्य आश्रय स्थल या रैन बसेरे से बिल्कुल अलग है।

संध्या छाचा वृद्धाश्रम की सुविधा उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध होगी, जो आर्थिक रूप से सक्षम है और प्रीमियम सुविधाओं के साथ सुरक्षित आवास चाहते हैं। अकेले या पत्नी के साथ स्वतंत्र रहना चाहते हैं। ऐेसे लोगों के लिए लिंक रोड 3 स्थित पत्रकार कॉलोनी में ‘संध्या छाया’ ओल्ड एज होम बनाया गया है। 

लक्जरी आश्रम में उपलब्ध होंगी यह सुविधाएं 

लगभग 5 एकड़ में फैले संध्या छाया का संचालन सेवा भारती संस्था करेगी, जबकि इसका निर्माण सामाजिक न्याय विभाग ने किया है। इसमें कुल 34 कमरे है, जिसमें 50 वृद्धजन सेवा भारती संस्था और 6 वृद्धजन सामाजिक न्याय विभाग के लोगों को रखा है। इसमें 12 एकल कमरे और 22 डबल कमरे कुल 56 निवासियों की क्षमता हैं, जो आलीशान फर्नीचर, एसी, फ्रिज माइक्रोवेव और संलग्न बाथरूम जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। यहां ओपन मेस, डाइनिंग हॉल, लाइब्रेरी, संगीत फाउंटेन वाला लॉन, मनोरंजन क्षेत्र, वॉकिंग पाथ, फिजियोथेरेपी सेंटर, लॉन्ड्री, पुरस्तकालय, मनोरजंन के लिए कैरम, चेस खेल, थियेटर टीवी, आपस में बर्थडे पार्टी करने के लिए अलग हॉल समेत 24 घंटे चिकित्सा सुविधा शामिल है। इस वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों की सेवा के लिए 2 नर्स, चिकित्सक समेत लगभग 45 कर्मचारियों का स्टॉफ 24 घंटे मौजूद रहेगा।

एक कमरे का मासिक किराया 50 हजार

संध्या छाया में रहने एवं सुविधाओं के लिए हर बुजुर्ग को मासिक शुल्क देना होगा। एक सिंगल कमरे का मासिक किराया लगभग 49,990 रुपये है, और डबल रूम दो व्यक्तियों के लिए का किराया लगभग 88,000 प्रति माह है। पंजीकरण के समय एक लाख की वापसी योग्य सुरक्षा जमा राशि जमा करनी होगी। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज करेंगे लोकार्पण 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को प्रात: 11 बजे सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के नव निर्मित सर्व सुविधायुक्त, सशुल्क वृद्धाश्रम संध्या-छाया का पत्रकार कॉलोनी लिंक रोड न. 3 पर लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य स्तरीय स्पर्श मेला के विजेताओं को पुरस्कार तथा सिंगल क्लिक के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों 327 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, विधायक भगवान दास सबनानी उपस्थित रहेंगे।

सेवानिवृति के बाद जो बुजुर्ग स्वतंत्र रहना चाहते हैं, ऐसे लोगों के लिए संध्या छाया आवास गृह मप्र शासन के सामाजिक न्याय विभाग ने निर्माण किया है। संचालन सेवाभारती संस्था करेगी। हम 24 घंटे यहां रहने वाले बुजुर्गों का पूरा ध्यान रखेंगे। इनको  होटल में रहने जैसा माहौल उपलब्ध कराएंगे।

गंधर्व सिंह दांगी, प्रबंधक, संध्या छाया, सेवाभारती भोपाल