राजधानी
ध्वजारोहण के साथ हुआ गणतंत्र दिवस परेड का फुल ड्रेस पूर्वाभ्यास, पुलिस महानिदेशक ने किया परेड का अवलोकन
राजधानी
भोपाल। देश का 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। मुख्य समारोह 26 जनवरी को प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान भोपाल में प्रात: 9 बजे आयोजित होगा। गणतंत्र दिवस समारोह में निकलने वाली संयुक्त परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम अभ्यास शनिवार को लाल परेड मैदान पर किया गया। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने परेड एवं समारोह की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
परेड में शामिल होंगे 23 प्लाटून के 1300 जवान
गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस अंतिम अभ्यास के दौरान सातवीं बटालियन के प्रधान आरक्षक राजमणि सिंह बघेल ने प्रतीक स्वरूप मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। हर्ष फायर के बीच पुलिस बैंड ने निरीक्षक सुनील कटारे के निर्देशन में ‘जन गण मन’ की धुन बजाई। मुख्य अतिथि के संदेश का प्रतीक स्वरूप वाचन भी किया गया। हर्ष फायर के बाद पुलिस बैंड की मधुर धुनों के बीच आकर्षक संयुक्त परेड निकाली गई। परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी आयुष जाखड़ ने किया। परेड टू आई सी का दायित्व एसडीओपी सैलाना जिला रतलाम श्रीमती नीलम बघेल ने निभाया। संयुक्त परेड में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, अश्वारोही दल व श्वान दस्ते सहित 23 टुकडिय़ों के 1300 जवान शालि हुए।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ अंतिम अभ्यास
संयुक्त परेड के बाद विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों एवं संस्कृति विभाग के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम अभ्यास किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अलग-अलग विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही जनजातीय कलाकारों ने मप्र के लोकनृत्यों और लोकगीतों की भी प्रस्तुतियां दी गईं। इसमें बधाई लोकनृत्य, गणगौर और मटकी लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी गई।
22 विभागों की झांकियां होगी सम्मिलित
गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान उद्यानिकी विभाग, आयुष विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग एवं म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग, खेल और युवा कल्याण विभाग, गृह विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, जल संसाधन विभाग, जेल विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, पर्यटन विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, वन विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम विभाग की झांकियां सम्मिलित होगी। फुल ड्रेस अभ्यास परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसएएफ चंचल शेखर, भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26