मध्यप्रदेश

Image Alt Text

आदित्य लेंगे पूर्व कलेक्टर मालवीय के हिस्से का सम्मान, अशोकनगर कलेक्टर को आज मिलेगा एआईआर में अच्छे काम का पुरस्कार

मध्यप्रदेश

भोपाल। विशेष गहन परीक्षण में अच्छा काम करने वाले जिला निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव आयोग 25 जनवरी को सम्मानित करेगा है। जिसमें हाल ही में अशोकनगर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी का नाम भी है। पहले चुनाव आयोग ने अशोकनगर के पूर्व कलेक्टर आदित्य सिंह को सम्मानित करने की सूचना जारी की थी। इस बीच राज्य शासन ने आदित्य सिंह को हटा दिया है। ऐसे में अब चुनाव आयोग अशोकनगर कलेक्टर को सम्मानित करेगा। फिलहाल अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय हैं। यानी आदित्य सिंह की मेहनत का फल बतौर कलेक्टर साकेत मालवीय को मिलेगा। 

चुनाव आयोग द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस से एक दिन पहले पुरस्कार लेने वाले अधिकारियों की सूची जारी की है। जिसमें साफ कर दिया है कि अशोकनगर कलेक्टर के पद से हटाए गए आदित्य सिंह को अब एसआईआर में बेस्ट परफार्म करने पर सम्मानित नहीं किया जाएगा। जबकि पूर्व में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह को जिला मुख्यालय छोडऩे के लिए अनुमति संबंधी पत्र राज्य शासन को लिखा था, लेकिन इस बीच अशोकनगर कलेक्टर को राज्य सरकार ने पद से हटा दिया। इसका असर यह हुआ कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने पहले पूर्व कलेक्टर आदित्य सिंह को सम्मानित करने के लिए सूची जारी की थी, उसमं बदलाव करते हुए पूर्व कलेक्टर अशोकनगर के बजाय कलेक्टर अशोकनगर को सम्मानित करने का पत्र राज्य शासन को जारी किया है।