Breaking News:
मध्यप्रदेश
काली सूची में डाले लापरवाह सात ठेकेदार, परियोजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर अर्बन डेवलपमेंट कपनी की सख्त कार्रवाई
मध्यप्रदेश
भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास विभाग का उपक्रम मप्र अर्बन डेवलपमेंट कपनी एमपीयूडीसी ने परियोजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर सात ठेकेदारों को काली सूची में डाल दिया है।
यह कार्रवाई गुणवाापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। यह कार्रवाई गंभीर अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन, अनियमितताओं,कार्य में अत्यधिक विलंब और संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने के कारण की गई है।
एमपीयूडीसी से मिली जानकारी के अनुसार जिन ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया गया है, उनमें तापी प्रीस्ट्रेस्ड प्रोडट्स लिमिटेड, जैन इंजीनियरिंग वर्क्स, इंदौर, सेंट्रल इंडिया इंजीनियरिंग, मल्टी अर्बन इन्फ्रा सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, नागपुर, ओम कंस्ट्रशन कंपनी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बृजमोहन शर्मा तथा लखनलाल गुप्ता, टीकमगढ़ शामिल हैं। इन ठेकेदारों के कार्यों की समीक्षा के दौरान ये पाया गया कि निर्धारित समय-सीमा के बावजूद कार्य अनुबंध शर्तों का नहीं किया पालन
एमपीयूडीसी के प्रबंध संचालक संकेत भोंडवे ने कहा कि गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय-सीमा का पालन कपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता या अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। ऐसे मामलों में भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। लगातार मिल रही शिकायतों और तकनीकी मूल्यांकन के बाद यह कठोर निर्णय लिया गया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26