Breaking News:
विशेष
3 साल में 32 जिलों में बांटी 77.80 लाख सहायता राशि
विशेष
आर्थिक तंगी से जूझते साहित्यकारों, कलाकारों और उनके आश्रितों को सरकार ने बांटी आर्थिक सहायता
भोपाल। मध्यप्रदेश में कई साहित्यकारों, कलाकारों और उनके आश्रितों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इनकी सहायता के लिए सरकार की ओर से जिला स्तर पर सहायता राशि भेजी गई। कई साहित्यकारों तक यह राशि पहुंची, जबकि कई जिलों ने शेष बची सहायता राशि सरकार को वापस कर दी।
साहित्यकारों और कलाकारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने मप्र संस्कृति संचालनालय ने विगत तीन वर्षों में 32 जिलों में कुल 77 लाख 80 हजार 350 रुपये सहायता राशि भेजी। वित्तीय वर्ष 2021-22 में इस मद में 30 जिलों के जिला पंचायत सीईओ एवं भोपाल में डायरेक्टर संस्कृति के पास कुल 27 लाख 97 हजार 350 रुपये भेजे गए। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 29 जिलों में कुल 21 लाख 85 हजार 500 रुपये एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 में 30 जिलों और संचालक संस्कृति के पास कुल 27 करोड़ 97 लाख 500 रुपये राशि भेजी गई। खास बात यह है कि कुछ जिलों में आधी अथवा उससे थोड़ी कम अथवा ज्यादा राशि इस मद में खर्च हो सकी। शेष राशि जिलों ने संचालनालय को वापस कर दी। वहीं पहले साल में दो और दूसरे व तीसरे सालों में तीन-तीन जिलों ने पूरी राशि शासन को वापस कर दी।
इन जिलों ने वापस की राशि
वित्तीय वर्ष 2021-44
जिला कुल राशि वापस हुई राशि
संचालक 9,21,100 4,44,000
छिंदवाड़ा 72,000 36,000
दमोह 36,000 18,000
दतिया 5,47,500 2,13,000
देवास 36,000 36,000
ग्वालियर 4,50,000 2,52,000
होशंगाबाद 61,500 18,000
इंदौर 1,62,000 6,000
कटनी 18,000 18,000
रतलाम 83,850 34,150
सीहोर 1,44,000 93,000
उज्जैन 2,34,000 1,17,000
विदिशा 1,60,500 63,200
बुरहानपुर 36,000 12,000
अलीराजपुर 90,000 22,500
वित्तीय वर्ष 2022-23
दमोह 36,000 36,000
दतिया 5,04,000 2,28,000
डिंडोरी 2,70,000 6,000
गुना 18,000 18,000
ग्वालियर 4,50,000 2,88,000
हरदा 36,000 3,000
होशंगाबाद 54,000 40,500
जबलपुर 18,000 1,500
मंदसौर 18,000 6,000
नीमच 18,000 18,000
रीवा 1,44,000 58,500
सीहोर 1,44,000 90,000
उज्जैन 2,34,000 1,62,000
विदिशा 1,08,000 18,000
अलीराजपुर 36,000 18,000
वित्तीय वर्ष 2023-24
दतिया 5,52,000 2,22,000
गुना 15,000 15,000
ग्वालियर 3,75,000 1,99,500
होशंगाबाद 45,000 30,000
नीमच 15,000 15,000
राजगढ़ 15,000 15,000
सीहोर 1,20,000 66,000
उज्जैन 2,98,000 1,18,000
विदिशा 1,53,000 3,000
बुरहानपुर 19,500 1,8,000
शहीदों और सेनानियों के सम्मान में भी कई आयोजन
मप्र संस्कृति विभाग मप्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के सम्मान में कई आयोजन करता है। वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2023-24 के बीच अलग-अलग शहरों में आयोजित हुए इन कार्यक्रमों पर सरकार ने एक करोड़, इसमें मंडला में 24 जून रानी दुर्गावती बलिदान दिवस और 18 सितम्बर को शहीद शंकरशाह-रघुनाथ शाह शहीद मेला, 9 अक्टूबर को टुरिया (सिवनी) में टुरिया सत्याग्रह दिवस पर शहीद मेला, 15 नवम्बर को डगडौआ (उमरिया) और भोपाल में शहीद बिरसा मुंडा स्मृति में शहीद मेला, 2 से 6 दिसम्बर तक बड़ौदा अहीर (खण्डवा) में जननायक टंट्या भील की स्मृति में शहीद मेला, 4 दिसम्बर को पातालपानी (इंदौर) में जननायक टंट्या भील की समाधि स्थल पर शहीद मेला, 20 दिसम्बर को महिदपुर (उज्जैन) में मराठा-अंग्रेजों के बीच युद्ध की स्मृति में आयोजन, 1 जनवरी को टीकमगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. चतुर्भुज पाठक की जयंती पर आयोजन, 26 जनवरी को (भोपाल छोड़)सभी जिला मुख्यालयों पर भारत पर्व का आयोजन, 6 फरवरी को शिवपुरी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी (आजाद हिंद फौज) कर्नल जी.एस. ढिल्लन की पुण्यतिथि पर आयोजन, 21 से 23 फरवरी विजयराघवगढ़ (कटनी) में शहीद सरयू प्रसाद बलिदान दिवस पर मेले का आयोजन, 20 मार्च बालपुर (डिण्डौरी) में रानी अवंतीबाई बलिदान दिवस पर शहीद मेला। 18 अप्रैल को शिवपुरी में अमर शहीद तात्याटोपे बलिदान दिवस समारोह।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26