Breaking News:
मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री ने विद्यालय में, अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्ष के घर सुना ‘मन की बात’,प्रधानमंत्री सोच से जमीनी नवाचारों को मिली देशव्यापी पहचान: डॉ. यादव
मध्यप्रदेश
भोपाल। जनवरी माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रदेशभर में सुना गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के हामूखेड़ी स्थित शासकीय विद्यालय में एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने बैतूल विधानसभा के बूथ क्र. 117 के अध्यक्ष उदय अमझरे के निवास पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा मप्र के पन्ना जिले के बीट गार्ड जगदीश प्रसाद अहिरवार के पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नवाचार का ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उल्लेख किए जाने पर श्री यादव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जमीनी स्तर के नवाचारों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदर्शी और संवेदनशील सोच को दर्शाता है। श्री खण्डेलवाल ने कहा कि मोदी जी के विचार लोकतंत्र, संविधान और जनभागीदारी की भावना से सशक्त करते हैं। प्रदेशभर के विभिन्न बूथों पर मध्यप्रदेश शासन के मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26