Breaking News:
राजधानी
एमपी बोर्ड परीक्षा : भोपाल से होगी पूरे राज्य की निगरानी
राजधानी
- नकल रोकने के लिए आधुनिक तकनीक के साथ किया सख्त इतंजाम।
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल, इस साल कक्षा 10-12 वीं परीक्षाओं के संचालन में नकल रोकने सख्त तैयारी कर रही है। मंडल इस बार अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करेगी। खास बात ये है कि पूरे राज्य के परीक्षा संचालन की मानिटरिंग भोपाल से ही होगी।
मंडल ने राज्य के सभी 226 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर लाइव सीसीटीवी कैमरे लगा दिया है। इसके अलावा 9 अति संवेदनशील जिलों में करीब 1000 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन सभी का राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम मंडल ने अपने ऑॅफिस में बनाया है। मडंल सचिव बीके वैद्य ने बताया कि पूरे परीक्षा संचालन पर भोपाल स्थित कंट्रोल-कमांड सेंटर से नजर रखी जाएगी। यहां से प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों, प्रश्नपत्रों की आवाजाही और संवेदनशील गतिविधियों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग होगी।
ये जिले अति संवेदनशील घोषित
भोपाल, इंदौर, देवास, सागर, दमोह, रीवा, भिंड, मुरैना और ग्वालियर को अति संवेदनशील जिले घोषित किया गया है। बता दें कि 10-12 वीं में राज्य में कुल परीक्षा केंद्र 3856 में करीब 16 लाख परीक्षार्थी छात्र शामिल होंगे।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26