राजधानी

Image Alt Text

देर रात जेपी अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, आपातकालीन सेवाएं और सफाई देखी, मरीजों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश

राजधानी

भोपाल।कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार देर शाम जयप्रकाश जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में ओपीडी,आकस्मिक चिकित्सा सेवाओं, पंजीयन, सफाई व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. संजय जैन, आरएमओ डॉ. प्रमेंद्र शर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल परिसर को 24 घंटे अपने घरों के जैसे साफ रखा जाए। जिससे मरीजों को अच्छे  वातावरण में इलाज मिल सके। जबकि ओपीडी,आईपीडी और आकस्मिक चिकित्सा में चिकित्सकों एवं स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए न्यूनतम दो बार निरीक्षण करने के लिए सिविल सर्जन को निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि पंजीयन से लेकर परामर्श, जांचों और दवा वितरण तक मरीजों को असुविधा न हो , इसके लिए सभी अस्पताल स्टाफ को निर्देशित किया जाए।