राजनीति

Image Alt Text

बीजेपी से हटे हितानंद, संघ में क्षेत्र सह बौद्धिक प्रमुख बने, फरवरी में निजी जीवन को लेकर ले सकते हैं बड़ा निर्णय, तीन प्रचारकों के दायित्व भी बदले

राजनीति

भोपाल। भाजपा के प्रांत संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इस दायित्व से मुक्त कर मध्य क्षेत्र में  सह बौद्धिक प्रमुख का दायित्व सौंपा है। श्री शर्मा वर्ष 2019 में भाजपा में प्रांत सह संगठन महामंत्री बने थे । सुहास भगत के दायित्व परिवर्तन के बाद हितानंद प्रांत संगठन महामंत्री बनाए  गए थे। सूत्रों का कहना है कि संघ के पूर्णकालिक और प्रचारक के पद से मुक्त होकर श्री शर्मा फरवरी में अपने निजी जीवन को लेकर बड़ा निर्णय लेने वाले है। 

सक्रिय राजनीति में आने के संकेत

भाजपा में संघ के दायित्व से मुक्त होने के बाद हीरानंद संघ के नए दायित्व से से भी मुक्त हो सकते हैं। संघटन महामंत्री जैसे अनुशासित दायित्व में भी  पार्टी मंचों पर सक्रियता और मीडिया विज्ञप्तियों में संघटन की बैठकों के प्रेस नोट अनिवार्य रूप से भेजकर उन्होंने पहले ही सक्रिय राजनीति में आने स्पष्ट संकेत पहले ही दे दिए थे।

इन प्रचारकों के भी बदले दायित्व

3 प्रचारकों के दायित्व भी बदले गए हैं। सुरेंद्र मिश्रा अब पूर्व सैनिक सेवा परिषद में काम करेंगे। मुकेश त्यागी ग्राहक पंचायत में काम संभालेंगे। वहीं ब्रजकिशोर भार्गव क्षेत्र गो सेवा प्रमुख बनाए गए हैं।