Breaking News:
राजधानी
भोपाल के 59 रेस्टोरेंट-होटल बार के लाइसेंस किए निरस्त
राजधानी
कलेक्टर के आदेश पर आबकारी विभाग की कार्रवाई
भोपाल। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम ङ्क्षसह के आदेश पर भोपाल में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 59 रेस्टोरेंट, होटल और क्लब बार के लाइसेंस निरस्त कर उन्हें सील कर दिया है। इनकी जांच में कमियां मिली थीं। दूसरी ओर, चेकिंग में एक कार से 38 पेटी शराब भी जब्त की गई है।
सहायक आयुक्त आबकारी वीरेंद्र धाकड़ ने बताया, वर्ष 2024-25 में संचालित रेस्टोरेंट, बार, होटल, सिविलियन क्लब लाइसेंस को 2025-26 के लिए नवीनीकरण करने के लिए पोर्टल पर जरूरी दस्तावेज के साथ आवेदन मांगे गए थे। लाइसेंसियों द्वारा ऑटो जनरेटेड बार लाइसेंस के ऑटो जनरेशन के 30 दिन की समयावधि में ई-आबकारी पोर्टल पर अपलोड दस्तावेजों की जांच की गई। जिनमें कमियां मिलीं, उन्हें दूर करने को कहा गया था। इनमें से अधिकांश बार में बिजली सुरक्षा सर्टिफिकेट समेत कई दस्तावेज संलग्न नहीं किए गए। इस कारण लाइसेंस को निरस्त कर बार को सील किया गया है।
रेस्टोरेंट व होटल बार के लायसेंस हुए निरस्त
10 डाउनिंग स्ट्रीट, बार बेनकिट नेशन, बाररिल्स एंड रेस्टोरेंट, बावर्ची रेस्टोरेंट, भोजिन्न, बॉजी बाय, बोसकोस, क्लब ओबेलो, ड्रीम लैंड, ड्रिंक हिल, फर्जी कैफे, फर्जी हाउस, फ्लाइंग सॉसर, गुनवनी हॉस्पिटिलिटी, हैप्पी फूड एंड बावरेज, हंटर स्पोर्ट्स एंड क्लब, लॉवरी, जूह नूह नी, एमके रेस्ट्रो एंड पब रास्ता, मॉल्क्यूल एयर बार, माय बार हेडक्वार्टर, निरवाना बार, परफेक्ट हॉस्पिटिलिटी, रणजीत गोल्डन ऑक, रेमिक्स लान्ज, रेयथम ऑन फायर, साकी बार एंड रेस्टोरेंट, शाही हवेली, सिम्पली फूड, स्मॉक ग्रिल हाउस, सोशल लाइट सेवल, सौम्या बार, टेब टोस्ट एंड बलिस्स, तडक़ा रेस्टोरेंट, ट्रीपल सेवन, अर्बन आर एंड रेस्ट्रो, वी क्लब। इसके अलावा होटलों में आमेर ग्रींस, इफ्फोटल बाय साया जी, होटल आमेर पैलेस, होटल अवध पैलेस, होटल क्रस्टस प्राइम, होटल गोल्डन बार, होटल लाल प्लाजा, होटल मनप्रीत, होटल प्रसीडेंट, होटल राजदूत गौरव, होटल रणजीत, होटल सत्या विलास, होटल साया जी, होटल शिवा, होटल स्कॉय लैंड, होटल सूर्या, होटल विश्वास, होटल व्यंजन, कान्हा फन सिटी, द रेजीडेंसी। इसके अलावा सिविलयन क्लब बार भोजपुर क्लब का भी लायसेंस निरस्त किया गया है।
कार से 15 लाख की शराब जब्त
शनिवार को एक कार में देवास से भरकर लाई जा रही 381.0 बल्क लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ दो आरोपी शाहरुख अली एवं शाकिर अली को आबकारी टीम ने गिरफ्तार किया। कार में शराब की 38 पेटी रखीं मिली, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई। शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)क व (2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26