राजनीति

Image Alt Text

भाजपा महिला मोर्चा ने रंगोली बनाकर किया केंद्रीय बजट का स्वागत

राजनीति

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने रविवार को संसद में प्रस्तुत किए गए केन्द्रीय बजट में नारी शक्ति के लिए किए गए व्यापक, दूरदर्शी एवं सशक्त प्रावधानों को लेकर सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में रंगोली बनाकर स्वागत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। बजट में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और नारी सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने पर महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश कार्यालय में रंगोली बनाकर खुशी व्यक्त की गई। 

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने कहा कि केंद्रीय बजट को लेकर महिला कार्यकर्ताओं में यह विश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठा रही है। यह बजट नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण में सशक्त भागीदारी देने वाला बजट है। महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता को विशेष प्राथमिकता देकर यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में वर्ष एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। 

आने वाले वर्षों में दिखाई देगा बजट का प्रभाव: सुश्री मालवीय

भाजपा की प्रदेश मंत्री राजो मालवीय ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री श्री मोदी के ‘नारी शक्ति-राष्ट्र शक्ति’ के संकल्प को साकार करने वाला है। बजट के माध्यम से महिलाओं के सर्वांगीण विकास की मजबूत और दीर्घकालिक नींव रखी गई है, जिसका सकारात्मक प्रभाव आने वाले वर्षों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। इन योजनाओं से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए और अधिक सक्षम बनेंगी। इस अवसर पर रश्मि पांडेय, सुषमा चौहान, विमलेश तिवारी, अयोध्या गोदार सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।