Breaking News:
राजनीति
भविष्य की संभावनाओं से भरा है केन्द्रिय बजट, मुख्यमंत्री बोले केन्द्रीय बजट में गरीब, महिला, युवाओं के लिए कल्याणकारी
राजनीति
भोपाल। संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भविष्य की संभावनाओं वाला एवं गरीब, महिला, युवाओं के कल्याण का बताया है। यह बजट रोजगार, निवेश, शहरों के विकास और गरीब-महिला-युवाओं के कल्याण को मजबूत करेगा। वर्ष 2026-27 तक मध्य प्रदेश को 1.12 लाख करोड़ रुपये का बजट समर्थन मिलेगा।
केन्द्रीय बजट की खूबियां बताने के लिए भाजपा द्वारा आयोजित पत्रकारवार्ता में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पूंजीगत व्यय के लिए राज्य सरकारों को 50 साल के लिए ब्याज-मुक्त ऋण मिलेगा, जिसका पूरा ब्याज केंद्र सरकार वहन करेगी। यह विशेष सहायता वित्त आयोग की सिफारिशों से अलग है और 2020-21 से जनवरी 2026 तक राज्य को 46,802 करोड़ रुपये की राशि मिल चुकी है।
18 फरवरी को पेश होगा मप्र का बजट
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी घोषणा की कि मध्य प्रदेश सरकार का बजट 18 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सर्वांगीण विकास, समावेशी प्रगति और भविष्योन्मुख अर्थव्यवस्था पर जोर दिया जाएगा।
मप्र में बेरोजगारी दर सबसे कम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बताते हुए कहा कि राज्य में बेरोजगारी की दर घटकर मात्र डेढ़ प्रतिशत रह गई है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। राज्य सरकार का आगामी बजट निवेशकों का भरोसा बनाए रखेगा और भविष्य के लिए एक मजबूत योजना प्रस्तुत करेगा। सीएम के अनुसार, केंद्रीय बजट में विशेष रूप से गरीबों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
5 लाख आवादी वाले शहरों का 5000 करोड़ से विकास
शहरों के विकास की कार्योजना का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों के विकास पर अगले पांच साालों में 5000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा छोटे शहरों में तीर्थ स्थलों का विकास किया जाएगा। हर जिले में महिला छात्रावासों का निर्माण होगा। जिला अस्पतालों को भी बेहतर बनाया जाएगा। वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है, क्योंकि पीएम मित्र पार्क से तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा, जिसका सीधा फायदा किसानों को भी होगा।
देश-प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा एआई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देश में अनुसंधान एवं विकास तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते उपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र भविष्य में प्रदेश और देश की तरक्की में अहम भूमिका निभाएंगे और कई कामों को आसान बनाएंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक ऐसी तकनीक है जो मशीनों को इंसानों की तरह सोचने और सीखने में मदद करती है। मुख्यमंत्री ने इस बजट को मध्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास, समावेशी प्रगति और दीर्घकालिक, भविष्योन्मुख अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य को एक मजबूत आर्थिक आधार प्रदान करेगा और विकास की गति को तेज करेगा। यह बजट न केवल वर्तमान की जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी प्रदेश को तैयार करेगा।
यह हर वर्ग के विकास और विश्वास का बजट:खंडेलवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि केन्द्रीय बजट विकास और विश्वास का बजट है। इसमें हर वर्ग के कल्याण का प्रावधान है। यह अगले 10-20 वर्षों में देश की दिशा तय करने का बजट है। दुर्लभ खनिजों पर अभी चायना का एकाधिकार है। अगले 2-3 सालों में भारत दुर्लभ खनिजों को निकालकर दुनिया में अपनी प्रतिष्ठा स्थापित करेगा। इसी प्रकार सेमीकंडक्टर पर चायना और अमेरिका जैसे देशों का दबदबा है। भारत सरकार ने इसके लिए 40 हजार करोड़ का प्रावधान रखा है। कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों की दवाओं का सीमा शुल्क घटाया है। इसी प्रकार कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास, लखपति दीदी, किसानों-पशुपालकों की आय बढ़ाने सहित युवाओं के भविष्य एवं सर्वागीण विकास के अवसर बजट में दिए गए हैं। सुरक्षा बजट 15 प्रतिशत बढ़ाकर देश की सुरक्षा मजबूत की गई हे। इस तरह केन्द्र सरकार ने अपने बजट में हर वर्ग को छूने व स्थिरता का प्रयास किया है। पत्रकारवार्ता में मप्र के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, भाजपा मप्र के प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26