Breaking News:
मध्यप्रदेश
लिंक में सुनें वीडियो - मैडम गेहूं के एक पेड़ में एक ही बाली आती है, बाली में कितने गेहूं कभी गिने नहीं! ग्वालियर कलेक्टर का अद्भुत ज्ञान
मध्यप्रदेश
Live link - https://youtube.com/shorts/omJ-7lz-cqY?si=RaHTcmsLeiMsAqSR
भोपाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों को प्रशासनिक के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र का विशेष जानकार माना जाता है।वर्ष 2026-27 को कृषि वर्ष के रूप में मना रही राज्य सरकार के लिए यह निश्चित ही यह चिंता का विषय हो सकता है कि जिन कलेक्टर के माध्यम से सरकार को किसानों की चिंता करनी है, उन्हें यह तक नहीं मालूम कि गेहूं के एक पौधे में कितनी बालियां और एक बाली में गेहूं के कितने बीज निकलते हैं।
ग्वालियर जिले में दो दिन पूर्व हुई ओलावृष्टि के बाद किसानों के खेतों में खड़ी फसल को हुए नुकसान के बाद कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान नुकसान का आंकलन करने दल-बल के साथ पहुंची थीं। उन्होंने किसानों की खेत में बिखरी पड़ी फसल को भी देखा और ओलों से दबी पड़ी गेहूं और सरसों की फसल का भी उन्होंन अवलोकन किया। इस दौरान भितरवार ब्लॉक के सिकरौदा गांव में वे एक किसान के खेत में पहुंची और किसान से सवाल किया कि उसकी फसल में गेहूं के एक पौधे से कितनी बालियां निकलती हैं। कलेक्टर की बात सुनकर उनके साथ गए ज्यादातर अधिकारी सकपका गए। लेकिन खेत मालिक किसान ने कलेक्टर को बताया कि एक पौधे से एक ही बाली निकलती है। कलेक्टर के इस अद्भुत सवाल पर किसान और अधिकारी खुसुर-फुसुर करते नजर आए।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26