Breaking News:
राजधानी
जल संसाधन मंत्री ने किया कलियासोत बांध क्षेत्र का निरीक्षण
राजधानी
भोपाल। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने मंगलवार को विधायक भगवानदास सबनानी के साथ भोपाल के कलियासोत बांध क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक सबनानी ने मंत्री सिलावट से कलियासोत डेम क्षेत्र में सौन्दर्याकरण कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के अनुरोध के साथ ज्ञापन सौंपा।
विधायक सबनानी ने मंत्री सिलावट को बताया कि कलियासोत बांध के 13 शटर चंदनपुरा के पास रिक्त भूमि एवं पं. खुशीलाल शर्मा महाविद्यालय के पीछे कलियासोत बांध के प्रसिद्ध सार्वजनिक भ्रमण स्थल है। मनोरम दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां पर जाते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से एवं क्षेत्र में रेलिंग लगाकर आने वाले लोगों की सुविधाओं का विस्तार हो और क्षेत्र को एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए, तो यह स्थान सभी के आकर्षण का केंद्र होगा और बड़ी संख्या में लोग यहां पर अपने परिवार के साथ आकर इस आकर्षक स्थल का लाभ ले सकेंगे। मंत्री सिलावट ने विभागीय अधिकारियों को स्थान का निरीक्षण कर अतिशीघ्र काम को करने के आदेश दिए। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ अन्य विभागों के भी अधिकारी भी उपस्थित रहे।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26