राजनीति
भोपाल पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, अस्पताल पहुंचकर देखा हितानंद शर्मा की माताजी का स्वास्थ्य
राजनीति
भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष बुधवार को भोपाल पहुंचे। भोपाल पहुंचते ही वे सबसे पहले वे पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की माताजी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में मौजूद परिजनों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा की।
हितानंद शर्मा की माताजी बीमार हैं और निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। इसके बाद बीएल संतोष प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पदाधिकारियों से अनौपचारिक चर्चा की और केंद्रीय बजट और वीबी जी रामजी योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर निर्देश दिए हैं। उन्होंने पार्टी कार्यालय में प्रदेश के बजट को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बनाई गई रंगोली को भी देखा और उसकी सराहना की।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26