Breaking News:
राजधानी
पुराने शहर के बाजारों से निगम ने हटाया अतिक्रमण, गुमठी, कांटे, पल्वे, चौंगा, टेबिल सहित चार ट्रक सामान किया जब्त
राजधानी
भोपाल। नगर निगम, भोपाल के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने बुधवार को पुराने शहर में अभियान चलाकर कई अतिक्रमण हटाए और चार ट्रक सामान जब्त किया।
सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से मिली शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाकर सामान जब्त किया। इस सामान में अवैध छप्पर, फेसिंग, खंबे, शेड, बाउण्ड्रीवाल, लोहे की जाली, चबूतरे, मेट्रो प्रोजेक्ट में बाधक दुकानें, दुकानों के बाहर रखा सामान के अलावा ठेले, गुमठी, पान पार्लर, बोर्ड, काउंटर, कुर्सी, टेबिल, आवागमन में बाधक चार पहिया वाहन सहित अन्य सामान जब्त किया गया। निगम के अतिक्रमण रोधी दस्तों ने बुधवार को पुराने शहर के नदीम रोड, मारवाड़ी रोड, आजाद मार्केट, जुमेराती, चौक बाजार, सोमवारा, मंगलवारा, इतवारा, पीरगेट, इमामी गेट आदि क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इसी प्रकार नए शहर में भी कोलार डीमार्ट, ललिता नगर, सर्वधर्म चूना भट्टी, त्रिलंगा औरा मॉल, गुलमोहर, शाहपुरा सहित अन्य स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26