Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा
राजनीति

Image Alt Text

दिल्ली में मप्र के भाजपा सांसदों के सहभोज में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष, विकास और संगठनात्मक विषयों पर की वन-टू-वन चर्चा

राजनीति

नई दिल्ली/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने गुरूवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री दुर्गादास उइके के आवास पर मध्यप्रदेश के लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों के साथ सहभोज एवं संवाद कर प्रदेश के विकास एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से वन टू वन चर्चा की। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। भाजपा की डबल इंजन वाली मोदी-मोहन सरकार से मध्यप्रदेश का सर्वांगीण विकास होगा। प्रदेश के विकास में सांसदों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मध्यप्रदेश के विकास के लिए केन्द्र सरकार पूरी तरह समर्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को आधार मानकर प्रदेश को विकसित मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को फायदा मिल रहा है। सहभोज एवं संवाद में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, जॉर्ज कुरियन, डॉ. एल. मुरुगन,  दुर्गादास उइके, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद गणेश सिंह, भारत सिंह कुशवाह, श्रीमती संध्या राय, श्रीमती लता वानखेड़े, वीडी शर्मा, राहुल लोधी, जनार्दन मिश्रा, डॉ. राजेश मिश्रा, श्रीमती हिमाद्री सिंह, आशीष दुबे, श्रीमती भारती पारधी, दर्शन सिंह चौधरी, आलोक शर्मा, महेन्द्र सोलंकी, अनिल फिरोजिया, सुधीर गुप्ता, श्रीमती अनिता चौहान, शंकर लालवानी, गजेन्द्र पटेल, ज्ञानेश्वर पाटिल, सुश्री कविता पाटीदार, सुमेर सिंह सोलंकी, श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि, उमेश नाथ महाराज, बंशीलाल गुर्जर एवं श्रीमती माया नारोलिया उपस्थित रहीं।

केन्द्र व राज्य सरकारों के समन्वय से विकास को मिलेगी गति 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगातार कार्य कर रही है। किसानों, युवाओं और शिक्षा सहित हर क्षेत्र में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से हर वर्गों को व्यापक और प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो रहा है। बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार निरंतर तेज हो रही है। केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग से इन विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा योजनाओं का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा। उउन्होंने कहा कि कहा कि केंद्र और राज्य के सहयोग से चल रही विकास परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन से प्रदेश में निवेश, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे मध्यप्रदेश के समग्र और संतुलित विकास को नई दिशा मिलेगी। श्री खण्डेलवाल ने केंद्रीय मंत्रियों एवं सांसदों से आग्रह किया कि वे मध्यप्रदेश से जुड़े विषयों और विकास आवश्यकताओं के समाधान हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में सक्रिय सहयोग करते रहें।