Breaking News:
मध्यप्रदेश
प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे बच्चों से परीक्षा पे चर्चा, सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
मध्यप्रदेश
भोपाल। देशभर के विद्यार्थियों के साथ 9 वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को सुबह 10 बजे परीक्षा पे चर्चा करेंगे। मध्यप्रदेश में राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के सरकारी सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में होगा। वही प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर जिले में कार्यक्रम के सजीव प्रसारण में शामिल होंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार ने बताया कि पीएम मोदी परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के मन में उठने वाली शंकाओं का समाधान कर उन्हें सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित करेंगे। इस दिन प्रदेश के सभी स्कूलों में भी कार्यक्रम होगा।
इन माध्यमों से होगा सीधा प्रसारण
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी का सन 2018 से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इसमें पीएम, परीक्षाओं के तनाव को दूर करने के लिए विद्यार्थियों से बातचीत करते हैं। सीधा प्रसारण नेट फ्लिक्स, जीओ हॉट स्टार और अमेजन, दूरदर्शन, डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया ऑल इंडिया रेडियो के सभी चैनल, पीएमओ वेबसाइट यूट्यूब, एमओई, फेसबुक लाइव, स्वयंप्रभा चैनल एमओई, दीक्षा चैनल एमओई के साथ ही विभिन्न रेडियो चैनल्स पर किया जाएगा। नेट फ्लिक्स, जीओ हॉट स्टार और अमेजन प्राइम वीडियो पर भी सीधा प्रसारण होगा। निजी न्यूज चैनल भी कार्यकम का सीधा प्रसारण करेगें।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26